ranveer singh dhurandhar 2 trailer launch delay reasons are here, read रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन की असली वजह ये रही, क्या इसलिए हो रही है देरी?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन की असली वजह ये रही, क्या इसलिए हो रही है देरी?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर लॉन्च में देरी की वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन वजहों के चलते मेकर्स ने ट्रेलर की डेट पोस्टपोन कर दी। पहले होली के मौके पर ट्रेलर रिलीज किए जाने की खबर थी।

Wed, 4 March 2026 09:36 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन की असली वजह ये रही, क्या इसलिए हो रही है देरी?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस महीने रिलीज होने वाली है। फैंस में एक्साइटमेंट है और फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। हाल में फिल्म के ट्रेलर को लेकर खबर आई थी कि मेकर्स होली के मौके पर यानी 3 मार्च को ट्रेलर लॉन्च कर ऑडियंस को सरप्राइज दे सकते हैं। लेकिन बाद में ट्रेलर नहीं रिलीज किया गया। अब इसके पीछे का कारण सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन वजहों के चलते ट्रेलर लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।

इसलिए नहीं रिलीज हुआ ट्रेलर?

बॉलीवुड हंगामा ने जानकारी दी थी कि धुरंधर 2 का ट्रेलर 3 मार्च को आने वाला है। लेकिन बाद में पोर्टल ने कारण देते हुए बताया कि आखिर ट्रेलर रिलीज डेट आगे क्यों बढ़ा दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक 3 मार्च को चंद्रग्रहण था। ग्रहण के दौरान किसी शुभ काम को करना अपशकुन माना जाता। इसलिए टीम ने ट्रेलर लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के पहले शॉट में ही बिगड़ गई थी डायरेक्टर की प्लानिंग, ऐसे शूट हुआ ये सीन

आदित्य धर नहीं है संतुष्ट?

ट्रेलर लॉन्च पर एक थ्योरी ये भी है कि आदित्य धर फाइनल कट से जब तक संतुष्ट नहीं हो जाते वो कोई भी प्रमोशनल मटेरियल रिलीज नहीं करते। ऐसा माना जा रहा है कि आदित्य अभी ट्रेलर से संतुष्ट नहीं हुए थे। इसलिए डेट को आगे बढ़ा दिया गया। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रही टेंशन की वजह से ट्रेलर पोस्टपोन किया गया है।

धुरंधर पार्ट 2

एडवांस बुकिंग की जानकारी

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर पर किया जा सकता है। इसी रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मेकर्स धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग 2 हफ्ते पहले से शुरू करना चाहते हैं। मेकर्स को अंदाजा है कि एडवांस बुकिंग से उन्हें जबरदस्त फायदा होने हो सकता है। ऐसे में मेकर्स इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। ट्रेलर के साथ एडवांस बुकिंग की जानकारी भी सामने आ जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग इस दिन से हो सकती है शुरू,मेकर्स को होगा जबरदस्त फायदा

धुरंधर 2 का हो रहा है इंतजार

बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 के लिए ऑडियंस में एक्साइटमेंट है। फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस बार फिल्म में हमजा के बदले की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही ये भी कि वो जसकीरत कौन है। फिल्म लियारी की पॉलिटिक्स के साथ किरदारों को डिटेल में दिखाएगी। हाल में यामी गौतम ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म देख ली है और वो बस शांत हो गई। उन्हें ये फिल्म इतनी शानदार लगी। धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की सक्सेस पर इसलिए चुप बैठे हैं रणवीर-अक्षय खन्ना, डोंगा ने बता दिया कारण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।