Toxic new releases may impact the business of Varun Dhawan and Imtiaz Alis films टॉक्सिक की नई रिलीज से इन दो फिल्मों पर पड़ेगा असर? अब जून में होगा क्लैश, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

टॉक्सिक की नई रिलीज से इन दो फिल्मों पर पड़ेगा असर? अब जून में होगा क्लैश

धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच टॉक्सिक की रिलीज डेट टल गई है। लेकिन अब यश की ये फिल्म इन दो हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ सकती है। जून में आ रही फिल्मों पर टॉक्सिक का असर दिखने वाला है। जानिए कौन सी हैं ये फिल्में।

Wed, 4 March 2026 12:01 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
टॉक्सिक की नई रिलीज से इन दो फिल्मों पर पड़ेगा असर? अब जून में होगा क्लैश

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आखिरकार पोस्टपोन हो गई है। मेकर्स ने एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में बनाई गई है। इसका मकसद देश और ग्लोबल स्तर पर कमाई करना है। लेकिन मिडिल ईस्ट की मौजूदा हालत को देखते हुए टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन करनी पड़ रही है। अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने जा रही है। पहले टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच क्लैश होने वाला था। लेकिन अब जून में इसी डेट के आस-पास आ रही फिल्मों को टॉक्सिक टक्कर देने वाली है।

टॉक्सिक दे रही है इन फिल्मों को टक्कर

यश की टॉक्सिक अब 4 जून गुरुवार को रिलीज हो रही है। विकिपीडिया की मानें तो 5 जून को वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज हो रही है। इसके अलावा अगले हफ्ते इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आ रही है जिसमें दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। ऐसे में टॉक्सिक का असर इन दोनों फिल्मों के बिजनेस पर नजर आने वाला है। KGF के बाद यश की फैन फॉलोइंग नॉर्थ इंडिया में भी जबरदस्त है। ऐसे में फिल्म हिंदी ऑडियंस के लिए भी कमाल साबित हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन फिल्मों को हुआ वैलेंटाइन का असली फायदा, बॉक्स ऑफिस नंबर्स हिलाए
टॉक्सिक टीजर

बड़े बजट की फिल्में

600 करोड़ में बनी टॉक्सिक दो गैंग की कहानी है जिसमें यश लीड रोल में हैं। पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही थी। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी दस्तक दे रही थी। ट्रेड के मुताबिक इस क्लैश से एक फिल्म को भारी नुकसान होने की संभावना थी। दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। खासकर टॉक्सिक पर मेकर्स ने 600 करोड़ तक खर्च किया है। ऐसे में इंतजार किया जा रहा था कि दोनों में से कोई एक अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दे। अंत में ये फैसला टॉक्सिक के मेकर्स ने लिया। मेकर्स ने मिडिल ईस्ट के संकट को फिल्म की रिलीज पोस्टपोन करने का कारण बताया। अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इन 10 फिल्मों को IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग

टीजर को लेकर हुआ था विवाद

बता दें, हाल में टॉक्सिक का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लेकर विवाद हो गया था। दरअसल, टीजर में दिखाए एक सीन को लेकर क्रिस्चियन समाज ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी। इस मामले की वजह से फिल्म के अन्य कामों में भी देरी आने की खबर सामने आई थी। अब ये फिल्म अपनी शानदार स्टार कास्ट के साथ आने को तैयार है। फिल्म में यश के साथ कियारा अडवानी, तारा सुतारिया, नयनतारा, अमित तिवारी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की 7 बेस्ट गैंगस्टर ड्रामा फिल्में, IMDb पर मिली है 8 से ऊपर की रेटिंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।