Dhurandhar 2 The Revenge Day 1 Advance Booking Ranveer Singh Movie Craze Rising High Dhurandhar 2: एडवांस बुकिंग पहुंची 20 करोड़ के पार, ₹59 से ₹2900 तक में बिक रहीं टिकटें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: एडवांस बुकिंग पहुंची 20 करोड़ के पार, ₹59 से ₹2900 तक में बिक रहीं टिकटें

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 2 के लिए दर्शकों का एक्साइटमेंट चरम पर है। फिल्म की रिलीज से पहले ही मूवी की कमाई का ग्राफ इस कदर चढ़ रहा है कि यह पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।

Mon, 9 March 2026 11:10 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: एडवांस बुकिंग पहुंची 20 करोड़ के पार, ₹59 से ₹2900 तक में बिक रहीं टिकटें

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर फैंस का क्रेज आसमान छू रहा है। सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती देना शुरू कर दिया है। फिल्म की टिकटों की बिक्री जिस रफ्तार से हो रही है, उसे देखकर लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आएगी। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और इसने देशभर में एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई कर ली है। इसमें सबसे दिलचस्प बात फिल्म की टिकटों की कीमतें हैं, जो हर तरह की ऑडियंस को ध्यान में रखकर तय की गई हैं।

एडवांस बुकिंग से कमाई 20 करोड़ के पार

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक 14.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अगर हम इसमें ब्लॉक सीटों को भी शामिल कर लें, तो यह आंकड़ा 20.32 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। फिल्म के लिए अब तक कुल 2,59,111 टिकटें बेची जा चुकी हैं। यूं तो फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा बोलबाला हिंदी वर्जन का है, जिसने अकेले ही 14.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। देशभर में फिल्म के करीब 7,890 शोज लगाए गए हैं, जो इसकी भारी डिमांड का सबूत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बोले-अब सीक्वल का इ

₹59 से लेकर 2900 रुपये तक की टिकटें

'वेरायटी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की टिकट कीमतों में एक बड़ा फासला देखने को मिल रहा है। जहां मुंबई के आईनॉक्स मेगाप्लेक्स' में एक रिक्लाइनर प्राइम सीट की कीमत 2900 रुपये तक रखी गई है, वहीं साउथ इंडिया में यह फिल्म आम आदमी की जेब के लिए काफी किफायती है। चेन्नई के एजीएस सिनेमा में फैंस मात्र 59 रुपये में इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। मेकर्स की यह रणनीति हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए काफी कारगर साबित हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने बताया, उनके किस टोटके से इंडिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप

दक्षिण भारत में भी दिखा फिल्म का जलवा

हिंदी वर्जन के अलावा बल्कि तमिल और तेलुगु वर्जन्स में भी फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के बाद इसकी कमाई का आंकड़ा काफी तेजी से ऊपर जाता नजर आएगा। तेलुगु वर्जन के लिए अब तक करीब 5,500 से ज्यादा और तमिल के लिए 10,000 से ज्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं। कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी एडवांस बुकिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। रणवीर सिंह की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को लेकर जो माहौल बना है, उससे साफ है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IMDb रेटिंग पर नहीं रहा भरोसा? फिल्म अच्छी है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।