Dhurandhar 2 Success Made this Pakistani Politican Fan of Rakesh Bedi aka Jameel Jamaali धुरंधर-2 के बाद राकेश बेदी का फैन हुआ यह पॉलिटिशियन, बोले- मैंने किसी को कॉपी नहीं किया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर-2 के बाद राकेश बेदी का फैन हुआ यह पॉलिटिशियन, बोले- मैंने किसी को कॉपी नहीं किया

Dhurandhar 2 में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म के बाद वह पाकिस्तानी पॉलिटिशियन उन्हें पसंद करने लगे हैं, जो पार्ट-1 के बाद उन पर केस करने का सोच रहे थे।

Sun, 12 April 2026 11:31 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर-2 के बाद राकेश बेदी का फैन हुआ यह पॉलिटिशियन, बोले- मैंने किसी को कॉपी नहीं किया

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सक्सेस के बाद इस फिल्म का हर एक्टर वर्ल्डवाइड फेमस हो चुका है। फिल्म में अहम किरदार निभा चुके एक्टर राकेश बेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। राकेश बेदी ने इस फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया है, जिसकी तुलना पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से की जा रही है। राकेश बेदी ने बताया कि गबोल शुरू में उनके किरदार को लेकर काफी नाराज थे और उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन जब फिल्म का पार्ट-2 रिलीज हुआ तो अब वह उन्हें पसंद करने लगे हैं।

नकल के आरोपों को राकेश बेदी ने किया खारिज

राकेश बेदी ने HT के साथ बातचीत में कहा, 'शुरुआत में पहले पार्ट के बाद, वह थोड़ा परेशान थे और लीगल एक्शन लेने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन सीक्वल के बाद, वह मुझे पसंद करने लगे हैं।' धुरंधर-2 में राकेश बेदी के किरदार और नबील गबोल के लुक में सिमिलैरिटी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने किसी की नकल नहीं की है। बेदी ने कहा कि भले ही वे एक-दूसरे जैसे दिखते हों, लेकिन उन्होंने नबील को बिलकुल कॉपी नहीं किया है। बेदी के मुताबिक यह महज एक इत्तेफाक हो सकता है कि उनका फिल्मी गेटअप असल जिंदगी के राजनेता से मेल खाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान का ये रोमांटिक गाना 15 मिनट में हुआ था तैयार, SMS पर भेजे गए थे लिरिक्स

रातों-रात तीन गुना बढ़ गए राकेश के फॉलोअर्स

राकेश बेदी ने बताया कि 'धुरंधर 2' की सक्सेस ने उनकी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया है। वह इन दिनों पॉडकास्ट, इंटरव्यू, एंडोर्समेंट और नाटकों में बेहद बिजी हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख फॉलोअर्स थे, जो अब तीन गुना बढ़ गए हैं। बेदी ने कहा कि उन्हें अब जाकर रील्स की ताकत का एहसास हुआ है। उन्होंने कहा, 'ये जीवन में एक बार मिलने वाले पल हैं, और हर किसी को नहीं मिलते।' जहां तक राकेश के अगले रोल्स की बात है तो वह उम्र और शारीरिक सीमाओं को ध्यान में रखते हुए अपने अगले रोल्स चुन या रिजेक्ट कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौथे रविवार को 20 करोड़ पार जा सकता है कलेक्शन, शनिवार को हुई इतनी कमाई

ओटीटी पर कहां रिलीज होगी 'धुरंधर - द रिवेंज'?

राकेश बेदी का मानना है कि आज के दौर में दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने अपने करियर के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि पहले सोशल मीडिया नहीं था, लेकिन आज सक्सेस बहुत तेजी से फैलती है। वह इस नई लहर के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बात फिल्म की करें तो धुरंधर की सक्सेस के बाद धुरंधर-2 उससे भी बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। पहला पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, लेकिन पार्ट-2 अब जल्द ही जियो हॉटस्टार पर आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन को सैफ से मिली थी यह सीख, एक्टिंग में आज तक आती है उनके काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।