Dhurandhar 2 Day 25 sunday live ranveer singh aditya dhar film collection record read here Dhurandhar 2 Day 25 Live: चौथे रविवार को 20 करोड़ पार जा सकता है कलेक्शन, शनिवार को हुई इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Day 25 Live: चौथे रविवार को 20 करोड़ पार जा सकता है कलेक्शन, शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Day 25 Live धुरंधर:द रिवेंज रिलीज के बाद चौथे हफ्ते में भी धमाका कर रही है।अज रविवार को फिल्म धांसू कमाई करने वाली है। धुरंधर 2 पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1600 करोड़ से पार कमाई कर चुकी है।

Sun, 12 April 2026 06:01 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Day 25 Live: चौथे रविवार को 20 करोड़ पार जा सकता है कलेक्शन, शनिवार को हुई इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर:द रिवेंज अपने चौथे हफ्ते में भी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज़ के बाद से बॉक्स ऑफिस के नंबर हिलाए हुए हैं। धुरंधर 2 ने इन 24 दिनों में 1,072.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अब धुरंधर 2 जल्द 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में धुरंधर 2 अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है।

फिल्म का कलेक्शन

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया हो। इससे पहले दिसंबर मेंरिलीज हुई धुरंधर ने 840 करोड़ का का बिजनेस किया था।अब ये फिल्म आगे आने वाले दिनों में नए कलेक्शन का रिकॉर्ड बना सकती है। धुरंधर 2 में KGF 2 और बाहुबली 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए शानदार कलेक्शन किया हुआ है। अब आज अपने चौथे रविवार को भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर वाली है।

Dhurandhar 2 Day 25 Live Update

दोपहर 12 बजे- फिल्म ने अब तक 3.46 करोड़ कमा लिए हैं, शाम तक कमाई ज्यादा हो सकती है।

सुबह 11 बजे तक- धुरंधर 2 ने अब तक 1.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

सुबह 10 बजे- फिल्म ने 1.13 करोड़ कमा लिए हैं, आज 20 करोड़ तक जा सकती है कमाई।

सुबह 9 बजे तक-1 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है।

सुबह 8 बजे तक- 51 लाख के साथ खुला चौथे रविवार का खाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई 19 तो कोई 31…मौत के वक्त सिर्फ इतने साल की थीं ये एक्ट्रेसेज
धुरंधर-2
धुरंधर: द रिवेंजकलेक्शन नेट
पहला हफ्ता674.17 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता263.65 करोड़ रुपए
तीसरा हफ्ता110.60 करोड़ रुपए
23 वां दिन7.00 करोड़ रुपए
24 वां दिन16.18 करोड़ रुपए
कुल*1,072.38 करोड़ रुपए*
,

धुरंधर ने सेट किया स्तर

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में एक भारतीय जासूस की जर्नी को दिखाया गया है। कैसे एक जासूस पाकिस्तान में घुसता है। वहां की लोकल पॉलिटिक्स को बदल कर रख देता है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को और ज्यादा दमदार दिखाया हुआ। इस फिल्म से आदित्य धर ने एक्शन फिल्म और स्पाई थ्रिलर फिल्मों का स्तर ही बदल कर रख दिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में दूसरी फिल्मों में शानदार कुछ करते दिखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लग जा गले…लिखने वाला एक ऐसा गीतकार जिसने दोस्त से किया था ये आखिरी वादा

आने वाली फिल्में

रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर के बाद यशराज फिल्म्सने अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर अल्फा की कहानी पूरी तरह से बाद दी है। वहीं सलमान खान की फिल्म मातृभूमि भी भी कुछ शूटिंग फिर से किए जाने की खबर है। मतलब सलमान भी खुद को साबित करने में लग गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घूंघट की आड़ से…इस गाने को लिखने वाले गीतकार के पैरों में गिर पड़ा था अनजान शख्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।