सलमान खान का ये रोमांटिक गाना 15 मिनट में हुआ था तैयार, SMS पर भेजे गए थे लिरिक्स
बॉलीवुड गाने फिल्मों का अहम हिस्सा होते हैं। किसी भी गाने को तैयार करने में बहुत मेहनत लगती है। हालांकि, कभी-कभी कोई गाने कम टाइम में ही तैयार किेए जाते हैं। आज हम आपको सलमान खान के एक रोमांटिक गाने के बारे में बता रहे हैं जो केवल 15 मिनट में ही रिकॉर्ड कर लिया गया था।

बॉलीवुड गानों को तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। कई बार गानों को लिखने और फिर रिकॉर्ड करने में कई दिन लग जाते हैं। वहीं, कुछ गाने बहुत जल्दी तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको सलमान खान के एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं जिसे सिंगर ने 15 मिनट में रिकॉर्ड कर दिया था और गाने के लिरिक्स उन्हें एसएमएस पर मिले थे। ये गाना साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'क्यों की...' का है।
‘दिल कह रहा है’ गाने का दिलचस्प किस्सा
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका टाइटल है- 'दिल कह रहा है'। इस गाने को कुणाल गांजावाला ने गाया है। गाने में संगीत हिमेश रेशमिया है और गाने के लिरिक्स लिखे हैं समीर ने। अब इस गाने को लेकर कुणाल गांजावाला ने दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे इस गाने को 15 से 20 मिनट में तैयार किया गया।
हिमेश के पिता सुपरवाइज कर रहे थे पूरा गाना
कुणाल गांजावाला ने एक इंटरव्यू में बताया, "इसके पीछे की कहानी कीफी मजेदार है। तो जब मैंने ये गाना गया, मुझे एसएमएस में गाने के लिरिक्स मिले, हम स्टूडियो में थे, और मुझे हिमेश भाई से कॉल आया। उस वक्त उनके पिता हर चीज सुपरवाइज कर रहे थे, क्योंकि हमेशा खुद किसी दूसरी सिटिंग में व्यस्त थे।
15-20 मिनट में तैयार हुआ गाना
कुणाल ने बताया कि हिमेश ने उन्हें कॉल पर बताया, "हमें हमदम सुनियो रे जैसा ही रोमांटिक और युवा जोश से भरा गाना चाहिए क्योंकि यह गाना सलमान भाई के लिए है।" कुणाल बताते हैं कि जब गाना रिकॉर्ड हो गया, हिमेश स्टूडियो में आए और अपने पिता से कहा- डैड, हमें ये नहीं चाहिए। शायद आप गलत समझे कि मुझे क्या चाहिए। सिंगर ने बताया कि फिर उन लोगों ने ये गाना 15 से 20 मिनट में तैयार किया। हिमेश को पता था कि उन्हें क्या चाहिए।
साल 2005 में रिलीज हुई थी सलमान की ये फिल्म
क्यों की… की बात करें तो ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म 3 नवंबर को भारत में रिलीज की गई थी। फिल्म में सलमान खान के रोल को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, रिमी सेन, सुनील शेट्टी, ओम पुरी और मनोज जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है। इस फिल्म को आप प्राइण वीडियो पर देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन