dhurandhar 2 sp real Chaudhry aslam wife noreen talks about his last day before death emotional talk धुरंधर 2: आज मैं बच्चों को... बीवी ने बताया आखिरी दिन घर से निकलने से पहले क्या बोले थे चौधरी असलम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2: आज मैं बच्चों को... बीवी ने बताया आखिरी दिन घर से निकलने से पहले क्या बोले थे चौधरी असलम

पाकिस्तानी पुलिस अफसर चौधरी असलम की जान एक बम ब्लास्ट में गई थी। धुरंधर फिल्म में भी उनसे मिलता-जुलता किरदार दिखाया गया है। उनकी वाइफ नौरीन ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिरी दिन वह घर से क्या बोलकर निकले थे।

Sun, 29 March 2026 04:21 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2: आज मैं बच्चों को... बीवी ने बताया आखिरी दिन घर से निकलने से पहले क्या बोले थे चौधरी असलम

धुरंधर 2 में ल्यारी के बेखौफ पुलिस अफसर चौधरी असलम की लाइफ से इंस्पायर्ड एक किरदार दिखाया गया है। यह रोल संजय दत्त ने निभाया है। मूवी में दिखाया जाता है कि कैसे एक सुसाइड बॉम्बर बारूद से भरी गाड़ी उसकी गाड़ी में टकराकर ब्लास्ट कर देता है। इस बॉम्बर का किरदार हीरव मेहता ने निभाया है। असल जिंदगी में भी चौधरी असलम बम ब्लास्ट में मरे थे। फिल्म रिलीज के बाद पाकिस्तान के चौधरी असलम की वाइफ नौरीन के कुछ पुराने इंटरव्यूज वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक में उन्होंने बताया था कि जिस दिन चौधरी असलम को मारा गया, आखिरी बार नौरीन से क्या बात हुई थी। नौरीन ने बताया कि उन्हें डर था कि असलम की जान जा सकती है पर वह जुनूनी थे।

असलम से नाराज थीं नौरीन

चौधरी असलम ने अपनी बुआ की बेटी नौरीन से शादी की थी। नौरीन उससे शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन मां की जिद के आगे उसे यह रिश्ता कबूल करना पड़ा था। यह बात वह एक इंटरव्यू में खुद बता चुकी है। अब आमिर बाबा के पॉडकास्ट में नौरीन ने बताया कि वह अक्सर चौधरी असलम से लड़ती थीं कि वह खतरों से खेलते हैं। धमकियां मिलती हैं तो चिंता में जी रही हैं। नौरीन ने बताया कि असलम के गुजरने से पहले वह एक हफ्ते उनसे नाराज रहीं। पहली बार इतने दिनों बातचीत बंद थी। बेटी ने दोनों को समझाने की कोशिश की कि पूरा घर डिस्टर्ब है। इस पर नौरीन ने बेटी के जरिये असलम से कहलवाया कि छोड़ना है तो छोड़ दें, वह अपने बच्चे लेकर चली जाएंगी। नौरीन बोलीं, 'चौधरी असलम इस बात पर घबरा जाता था। वह बोलता, मत करो, मेरा इंतजार करो, मैं जब इस दुनिया से चला जाऊं तो चले जाना।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के इन 9 छोटे कैरेक्टर्स ने दिल में बनाई बड़ी जगह, देखें इनके असली चेहरे

मौत का गम आज भी अंदर है

नौरीन ने उस दिन की बात भी बताई जब चौधरी असलम पर अटैक हो गया था। नौरीन से पूछा गया कि जिस वक्त चौधरी की लाश देखी, उस वक्त क्या जज्बात थे। वह बोलीं, 'मैं मीडिया पर नहीं ला सकती क्योंकि करोड़ों दुश्मन थे। आज भी सब कुछ मेरे अंदर है।'

नौरीन से असलम की आखिरी नोकझोंक

नौरीन आगे बोलती हैं, 'चौधरी इतना लकी इंसान है। वॉशरूम से निकलकर मैंने उसको खींचा तो वह मेरे ऊपर गिरा। बोला, 'मेरे कपड़े खराब कर दिए नौरीन आपने'। मैंने कहा, ये कपड़े बदल सकते हो। मुझे जवाब चाहिए। मैं कितनी टेंशन बर्दाश्त करूं असलम, मुझे अल्लाह से तुम्हारी जिंदगी चाहिए। असलम ने मेरे सिर पर हाथ रखा और मेरी ठोड़ी पकड़ी, बोला, 'मुझे माफ कर दो, हक बख्श देना। तेरे चौधरी की किस गली में शाम हो जाए, ये किसी को नहीं मालूम।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत का स्पाई जिसके आगे सारे धुरंधर फेल, पढ़ें थिएटर से ISI तक पहुंचने की कहानी

आखिरी दिन असलम के चेहरे पर थी चमक

नौरीन बताती हैं कि उनकी यह बात सुनकर जब उन्होंने चौधरी असलम की तरफ देखा तो चेहरा ट्यूबलाइट जैसा चमक रहा था। बोलीं, 'मैंने उससे पूछा कि ये क्या असलम तुम तो बड़े मर्द आदमी हो। तुम्हारा तो क्रीम और इन चीजों से कोई वास्ता नहीं है। तुम बाथरूम में चेहरा चमका रहे थे? असलम बोला, 'आपका दिमाग ठीक है? मैं सिर्फ शैंपू करके नहा लेता हूं, क्रीमें कहां से लगाऊंगा।''

आखिरी बार बच्चों को छोड़ने का किया मन

नौरीन आगे बोलीं, 'फिर वह सीढ़ियों पर गया और मुझे आवाज दी, बाहर आओ। बोले, 'आज मैं बच्चे छोड़ आऊं ट्यूशन के लिए?' नौरीन ने बताया कि यह पहली बार हुआ था। वह बोलती हैं, 'जाओ आज पहली बार बाप बन रहे हो। मेरा बड़ा बेटा शॉवर कर रहा था तो बोला, 'बेटे तुम्हारे बर्गर हैं। टाइम लगाते हैं। मुझे कॉल आ रही है मेरी मीटिंग है।' मैंने कहा, आप जाएं, मैं गनमैन से भिजवा दूंगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक पुलिस चीफ चौधरी असलम की बीवी ने सुनाई लव स्टोरी, बोलीं- मामू का बेटा था…

जब रास्ते में बच्चों को मिली बाप की मौत की खबर

नौरीन ने बताया कि बच्चे रास्ते में ही थे और लोगों ने उन्हें असलम के गुजरने की खबर दे दी। नौरीन बोलीं, 'बच्चों से कहा कि तुम्हारा बाप शहीद हो गया है और तुम्हारी मां पागल हो गई है। बच्चे तो बच्चे थे। छोटा बेटा बहुत लाड़ला था, उसे दौरा पड़ गया। बेटी बोली, ममा आप सच बताएं कि माजरा क्या है। पापा कहां हैं? मैंने कहा, पापा हॉस्पिटल में हैं। पापा की सर्जरी जारी है। पापा थोड़े डैमेज हुए हैं, सांसें हैं, किसी को बताना मत लेकिन मैं लाश देख चुकी थी।' नौरीन बोलीं कि उन्होंने बच्चों से कह दिया कि मीडिया झूठ बोल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।