Dhurandhar 2 Review BJP Leader Ravi Kishan call Ranveer Singh Film samaaj ka aaina notebandi reason sabko pata chal gaya धुरंधर को बताया समाज का आईना, रवि किशन बोले- सब जान गए गए क्यों हुई थी नोटबंदी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर को बताया समाज का आईना, रवि किशन बोले- सब जान गए गए क्यों हुई थी नोटबंदी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की हर जगह चर्चा हो रही है। आम लोगों से लेकर सिलेब्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन ने धुरंधर 2 को समाज का आईना बताया है। उन्होंने कहा कि अब सब जान गए हैं कि नोटबंदी क्यों हुई थी। 

Wed, 25 March 2026 09:13 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर को बताया समाज का आईना, रवि किशन बोले- सब जान गए गए क्यों हुई थी नोटबंदी

रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। आम जनता से लेकर सिलेब्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा के बीच बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन ने फिल्म को समाज का आईना बताया है। उन्होंने कहा कि अब सबको पता चल गया कि नोटबंदी क्यों हुई थी।

रवि किशन ने धुरंधर: द रिवेंज को बताया समाज का आईना

एनआई से खास बातचीत में रवि किशन ने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की। उन्होंने कहा, “धुरंधर फिल्म समाज का आईना है। संसद में जब अटैक हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला। अतीक अहमद के बारे में इतने मुकदमे दर्ज हैं, अब सब लोग बयानबाजी कर रहे हैं। सिनेमा समाज का आईना है; जो समाज में होता है, सिनेमा उसी पर बनता है। ये लोकतंत्र है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में ACP ओमर बने एक्टर का दावा; पाकिस्तान से आए धमकी भरे मैसेज

रवि किशन बोले- नोटबंदी के बारे में सब जान गए कि क्यों हुई थी

रवि किशन ने आगे कहा, “नोटबंदी के बारे में सब जान गए कि क्यों नोटबंदी हुआ था। सिनेमा इंडस्ट्री से भी मेरा एक अनुरोध है कि अब ऐसी जागरुक फिल्में बनाने का समय आ गया है।”

धुरंधर: द रिवेंज में दिखाई गई नोटबंदी वाली घटना

धुरंधर: द रिवेंज की बात करें तो फिल्म में की एक घटना को भारत में हुई नोटबंदी से जोड़कर दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारत में नकली नोट आ रहे थे जिससे आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा था और फिर क्यों नोटबंदी जैसा कदम उठाया गया। वहीं, धुरंधर 1 की बात करें तो उस फिल्म में संसद में हुए हमले से लेकर मुंबई में हुए आतंकी अटैक जैसी घटनाओं को दिखाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी इंडियन फ्रेंचाइजी

धुरंधर 1 और धुरंधर: द रिवेंज की कास्ट

धुरंधर 1 और 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह ने स्पाई की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगवॉर की कहानी दिखाती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक भारतीज जासूस पाकिस्तान की कुख्यात गैंग का हिस्सा बन जाता है और फिर कैसे एक-एक करके अपने प्लान को अंजाम देता है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, गौरव गेरा जैसे कलाकार नजर आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में आदित्य धर से हुई चूक? बाथरूम सीक्वेंस में लोगों ने नोटिस की गलती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।