Dhurandhar 2 Real Life Spy who lived in pakistan occupied kashmir Colonel Bhupinder Shahi aditya dhar film hamza story क्या असली है हमजा का किरदार? धुरंधर से जुड़े कर्नल भूपेंद्र शाही ने सुनाई रियल स्पाई की कहानी; 'वो POK गया, निकाह किया', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

क्या असली है हमजा का किरदार? धुरंधर से जुड़े कर्नल भूपेंद्र शाही ने सुनाई रियल स्पाई की कहानी; 'वो POK गया, निकाह किया'

धुरंधर 2 की रिलीज के बाद से ही लोगों के मन में जासूसों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग सोच रहे हैं फिल्म में जो दिखाया गया है वो कितना सच है, कितना फिक्शन। इस बीच फिल्म से जुड़े कर्नल भूपेंद्र शाही (वेटेरन) ने बताया कि धुरंधर में काफी हद तक सही चीजें दिखाई गई हैं।

Sat, 28 March 2026 08:22 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या असली है हमजा का किरदार? धुरंधर से जुड़े कर्नल भूपेंद्र शाही ने सुनाई रियल स्पाई की कहानी; 'वो POK गया, निकाह किया'

धुरंधर 2 की रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच जासूसी कहानियों को लेकर उत्साह बढ़ गया है। हर कोई चर्चा कर रहा है कि फिल्म में दिखाई कहानी कितनी असली है और कितनी फिक्शन। अब धुरंधर 2 प्रोजेक्ट से जुड़े कर्नल भूपेंद्र शाही (वेटेरन) ने फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि धुरंधर काफी ज्यादा ऑथेंटिक है। उन्होंने कहा कि सिनेमा में चीजों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर और स्वैग के साथ दिखाना पड़ता है, लेकिन फिल्म काफी हद तक ऑथेंटिक है। उन्होंने इस दौरान एक रियल जासूस की कहानी भी सुनाई।

फिल्म की ऑथेंटिसिटी पर क्या बोले कर्नल भूपेंद्र?

एक्टर विजय विक्रम सिंह के पॉडकास्ट में खास बातचीत में कर्नल भूपेंद्र शाही (वेटेरन) ने कहा, "हां, एक ऐसा इंसान है जो बॉर्डर के उस पार गया। बॉर्डर के उस पार गया क्या मतलब अभी भी बहुत होंगे। सब देश ऐसा काम करते हैं। उनके देश में भी, हमारे देश में भी। बल्कि मैं आपको एक लड़का दिखाता हूं जो गया था। मेरा रेक्रियूट था वो। धुरंधर की भी एक कहानी है। "

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच वायरल हुआ 'कुर्बानी' मूवी का वीडियो, जानें क्या है?

कर्नल भूपेंद्र ने सुनाई अपने ‘धुरंधर’ की कहानी

अपने बात को आगे बढ़ाते हुए कर्नल ने कहा कि धुरंधर का जो हीरो है वो एक फौजी (एक्स) है। इसपर विजय विक्रम ने उनसे पूछा मतलब जो ओरिजनल स्टोरी है? इसपर कर्नल भूपेंद्र ने कहा नहीं, उसको जिस तरह RAW ने फिर ट्रेन किया। तो मेरा धुरंधर ये था (तस्वीर दिखाते हैं)। ये अब यहीं है। ये कम से कम तीन-चार महीने पीओके में गुजार कर आया है। इसका काम सिर्फ पीओके में रहना था। वहां से अच्छा डेटा और जानकारी लेकर आया है। इसने वहां निकाह भी किया था। फैमिली मैन बना है। वहां मदरसे में रहकर आया है। गूंगा बनकर रहा है। एक बार एक्सपोज भी हो गया था। उसी लड़की ने इसको बचाया था। फिर ये 15 दिन लेट हो गया... इसको एक टाइम दिया था कि तूने इस दिन एलओसी क्रॉस करके अंदर आना है। वो नहीं आ पाया, क्योंकि उसके बाद फायर खुल जाना था वो जब भी आता। ये लड़का इतना स्मार्ट था कि किसी तरह अंदर आ गया। इसको एक लोकेशन से आर्मी ने उठा लिया और बी लोकेशन पर छोड़ दिया। इसका पूरा सैनेटाइजेशन हुआ। ये जो भी चीज लाया था, वो बॉडी नें छिपाकर लाया था। फिर डॉक्टर्स ने वो चीज निकाली।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असदुद्दीन ओवैसी ने धुरंधर 2 को बताया बकवास, कहा- पिक्चर है वो? मेरे पास इतना..

कर्नल भूपेंद्र ने बताया कि जब ये जासूस बॉर्डर के उस पार भी था तब भी इसको अच्छा खासा कैश दिया गया था। ये उस लड़की चार से पांच लाख पाकिस्तानी रुपये देकर आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर ने की धुरंधर 2 की तारीफ, बोले- ये नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ घुसेगा

धुरंधर के लिए क्या था कर्नल भूपेंद्र शाही का रोल

कर्नल भूपेंद्र शाही की बात करें तो वो शेरशाह फिल्म से बॉलीवुड के साथ जुड़े।कर्नल फिल्मों में मिलिट्री सलहाकार की तरह काम करते हैं। वो अबतक 9 मिलिट्री फिल्मों में ये रोल निभा चुके हैं। धुरंधर में उनका काम मुख्य रूप से डेटा जुटाना था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो ये नहीं बता सकते कि किस तरह का डेटा। कर्नल भूपेंद्र शाही ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ संपर्क स्थापित करने, सुविधाओं की व्यवस्था करने, चीजों को प्रमाणित करने और फिल्म को रियलस्टिक बनाने पर काम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।