karachi fan reviews dhurandhar tells missing important detail about sp chuadhari aslam he never wore bullet proof vest कराची के दर्शक ने किया धुरंधर का रिव्यू, बताया मेकर्स से चौधरी असलम से जुड़ी क्या चूक हुई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कराची के दर्शक ने किया धुरंधर का रिव्यू, बताया मेकर्स से चौधरी असलम से जुड़ी क्या चूक हुई

पाकिस्तान के लोगों को रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर काफी पसंद आ रही है। अब कराची के रहने वाले एक दर्शक ने फिल्म का रिव्यू किया है और बताया है कि उसे मूवी में क्या कमियां लगीं और चौधरी असलम से जुड़ी क्या गलती नोटिस की।

Tue, 23 Dec 2025 04:36 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कराची के दर्शक ने किया धुरंधर का रिव्यू, बताया मेकर्स से चौधरी असलम से जुड़ी क्या चूक हुई

धुरंधर पाकिस्तान में भले बैन हो, वहां के दर्शक इस फिल्म को धड़ल्ले से देख रहे हैं। वहां पर लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है लेकिन इसके कॉन्टेंट को लेकर लोगों की अलग-अलग शिकायतें हैं। अब कराची के एक दर्शक ने धुरंधर का रिव्यू किया है। उसका कहना है कि फिल्म तो बहुत अच्छी लगी लेकिन रहमान डकैत को जिस तरह से ग्लोरिफाई किया गया है उससे दिक्कत है। इतना ही नहीं उस दर्शक ने चौधरी असलम का भी एक सीक्रेट बताया है जो डायरेक्टर्स ने फिल्म में मिस कर दिया है। रिव्यू करने वाले ने ये भी लिखा है कि मूवी अगर पाकिस्तान में लगती तो 100 करोड़ रुपये का बिजनस कराची से ही हो जाता।

कराची के दर्शक को पसंद आई धुरंधर...

कराची के दर्शक ने Reddit पर लिखा है, 'सबसे पहले तो मुझे फिल्म पसंद आई, सिनेमैटोग्राफी बढ़िया थी, डायरेक्शन जबरदस्त था। देखने लायक थी। एक चीज जिसने मुझे परेशान किया कि रहमान डकैत को किस तरह से ग्लोरिफाई किया गया है, समझता हूं कि ये फिक्शनल है फिर जो इंसान इस क्रूर क्रिमिनल की कहानियां सुनकर बड़ा हुआ हो, उसके लिए इसे फिक्शनल के तौर पर देखना कठिन था।

चौधरी असलम इस बात के लिए था फेमस

व्यूअर ने आगे लिखा है, शायद वो लोग नाम बदल देते तो बेहतर होता। उदाहरण के लिए आप लोगों को कैसा लगेगा अगर कोई किसी फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले करे और उसको ग्लोरिफाई किया जाए। खैर ये अच्छी फिल्म थी ओवरऑल और हां एक डिटेल फिल्म में मिस थी कि चौधरी असलम डेडली गन फाइट्स में भी बुलेट प्रूफ जैकेट ना पहनने के लिए फेमस थे।'



read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमान डकैत के असली बेटे ने बताया अब्बू की मौत के बाद क्या हुआ था मां का हाल

पाइरेटेड फिल्म भी पसंद कर रहे पाकिस्तानी

इस पाकिस्तानी दर्शक के पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। किसी ने लिखा है, अगर हॉल की पाइरेटेड कॉपी का ऐसा रिव्यू हो सकता है तो सोचा जा सकता है कि थिएटर का एक्सपीरियंस कैसा होगा। इस पर लिखने वाले ने जवाब दिया है, मैं पाकिस्तान में नहीं हूं, थिएटर में फिल्म देखी है लेकिन कराची में मेरे दोस्तों को ये कैमरा प्रिंट में भी पसंद आई है। किसी ने पूछा है कि पाकिस्तान में भी लोग ये फिल्म देख रहे हैं? इस पर जवाब दिया है, तुम्हारी सोच है भाई, अगर ये पाकिस्तान में लगती थिएटर्स में तो 100 करोड़ यहीं से बिजनस कर लेती, स्पेशली कराची से।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की धूम के बीच देखें असली उजैर बलोच का वीडियो, बताया कितने खून किए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।