कनाडा के थिएटर्स को 'धुरंधर-2' की वजह से बदलना पड़ा यह नियम, भारतीयों के साथ विदेशी भी खुश
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। मजेदार बात यह है कि कनाडा में इसने एक ऐसा सालों पुराना नियम बदलवा दिया है, जो कोई फिल्म नहीं कर पाई।

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' भारत में तो जलवा दिखा ही रही है, लेकिन साथ ही साथ यह फिल्म 7 समंदर पार भी डंका बजा रही है। कनाडा में इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जो पिछले दो दशकों में नहीं हुआ। कनाडा की सबसे बड़ी थिएटर चेन्स में से एक, सिनेप्लेक्स को करीब 20 साल बाद अपनी किसी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान 15 मिनट का इंटरवल शुरू करना पड़ गया है। अब सवाल उठता है कि थिएटर चेन को ऐसा क्यों करना पड़ा? तो यह फैसला फिल्म की लगभग चार घंटे के रन टाइम और इसकी बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कनाडा के थिएटर्स 20 साल बाद हुआ ऐसा
सोशल मीडिया पर एक फैन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय थिएटर्स के उलट कनाडा में आमतौर पर इंटरवल नहीं होता, लेकिन 'धुरंधर 2' ने इस रिवाज को बदल दिया है। फैंस के लिए यह अचीवमेंट से कम नहीं था, क्योंकि लंबे वक्त से लोग लंबी फिल्मों के बीच थोड़ा आराम चाहते थे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाली फैन के मुताबिक, 20 से ज्यादा सालों में उन्होंने पहली बार कनाडा के थिएटर में ऐसा होते देखा है। सिनेप्लेक्स 90 के दशक में लंबी फिल्मों के लिए इंटरवल देता था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था।
कमाई के मामले में रोज बन रहे नए रिकॉर्ड
हाल के दिनों में कुछ साउथ इंडियन सुपरहिट फिल्मों के लिए भी ओवरसीज मार्केट में ऐसे छोटे ब्रेक देखे गए हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' के लिए दर्शकों की जबरदस्त चीयरिंग ने इसे यादगार बना दिया। मालूम हो कि धुरंधर-2 न सिर्फ थिएटर एक्सपीरियंस को बदल रही है, बल्कि कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बना रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धुरंधर-2 की कमाई 900 करोड़ के पार जा पहुंची है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 700 करोड़ के लगभग बताई जा रही है। देखना यह है कि फिल्म का कलेक्शन कितना रहता है।
आने वाले वक्त में टूट सकते हैं ग्लोबल रिकॉर्ड
रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म का सीक्वल है और रिलीज के पहले हफ्ते में ही इसने साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज है। फिल्म थोड़ी लंबी जरूर है, लेकिन इसकी बांधकर रखने वाली कहानी आपको बोर नहीं होने देती और दर्शकों में इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की यह रफ्तार आने वाले दिनों में कई ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ कर सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन