Amid Dhurandhar 2 Massive Success Sanjay Dutt aka SP Aslam Choudhary new project aakhri sawal announced fans excited धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच संजय दत्त ने रिवील किया अपनी अगली फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच संजय दत्त ने रिवील किया अपनी अगली फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज?

Sanjay Dutt Upcoming Project: धुरंधर 2 की सफलता के बीच संजय दत्त ने अपने अगले प्रोजेक्ट की रिलीज डेट का ऐलान करके फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फैंस संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

Thu, 26 March 2026 07:13 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच संजय दत्त ने रिवील किया अपनी अगली फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज?

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक का ऐलान हो गया है। संजय दत्त ने फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। फैंस संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म का नाम है 'आखिरी सवाल'। फिल्म को अभिजीत मोहन वारंग डायरेक्ट ने डायरेक्ट किया है।

संजय दत्त ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

संजय दत्त ने फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा-यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया। इसका जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए, 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के असली चौधरी असलम को संजय दत्त के बाबा नाम से पुकारते थे लोग

दमदार है संजय दत्त की फिल्म का पोस्टर

फिल्म के पोस्टर की बात करें तो फिल्म के पोस्टर के ठीक बीच में एक बड़ा से क्वेशचन मार्क बना है। उस क्वेशचन मार्क में आग है, न्यूजपेपर कटिंग नजर आ रही हैं और साथ ही कुछ लोग लाल झंडा पकड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्ट पर कास्ट और रिलीज डेट हुई है। फिल्म का पोस्टर काफी दमदार लग रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बवाल के बाद यूट्यूब से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना

आखिरी सवाल की कास्ट

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर पर फैंस का रिएक्शन आया है। एक यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे आप भी अक्षय कुमार बनते जा रहे हैं। एक साल में तीन-चार फिल्में। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जिस फिल्म में बॉलीवुड के किंग बाबा हों, वो फिल्म हिट होगी ही। एक ने लिखा- बाबा अचानक से ही धमाका कर दिया है। वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने फायर इमोजी बनाकर फिल्म को लेकर उत्साह दिखाया है।

क्या होगा संजय दत्त की आखिरी सवाल का प्लॉट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त की ये फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित है। यह फिल्म एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के माध्यम से अनकही घटनाओं को दिखाएगी। फिल्म 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ के सफर और राष्ट्र सेवा के मूल विचारों पर केंद्रित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब संजय दत्त के बाल खींचकर IPS ने मारा चांटा, बताया पिता को देख कैसे गिड़गिड़ाए

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में संजय दत्त एसपी असलम चौधरी की भूमिका में नजर आए हैं। संजय दत्त के इस किरदार की काफी सरहाना हुई है। लोग कह रहे हैं कि संजय दत्त ने इस रोल को बखूबी निभाया है। संजय दत्त फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।