Dhurandhar 2 Day 6 Box Office Collection Live Update ranveer singh film will beat pathaan Animal Gadar 2 Dhurandhar Day 6: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा एनिमल और पठान का रिकॉर्ड, जानिए 6वें दिन की कमाई के आंकड़े, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar Day 6: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा एनिमल और पठान का रिकॉर्ड, जानिए 6वें दिन की कमाई के आंकड़े

Dhurandhar The Revenge Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गोली की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। महज 5 दिन में 500 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद अब मंगलवार को फिल्म ने पठान और एनिमल की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Tue, 24 March 2026 09:25 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar Day 6: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा एनिमल और पठान का रिकॉर्ड, जानिए 6वें दिन की कमाई के आंकड़े

Dhurandhar 2 Day 6 Box Office Report: ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। सिर्फ 5 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद धुरंधर ने 6वें दिन सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर आंधी ऐसी चली है कि कोई और फिल्म इसके सामने टिक ही नहीं पा रही है। फिल्म ने छह दिनों (डे0 यानी 24 मार्च को मिलाकर) में करीब 560 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। डे 6 पर ‘धुरंधर 2’ ने दोपहर 12 बजे सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। आइए आपको फिल्म की छठवें दिन की कमाई का फुल अपडेट।

LIVE Updates: छठवें दिन की कमाई

सुबह 7 बजे तक - 0.79 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक - 1.83 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक - 2.50 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 3.46 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 5.33 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 8.32 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 11.74 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 14.35 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 17.57 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 18.32 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 27.98 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 32.61 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक - 35.49 करोड़ रुपये

रात 8 बजे तक - 40.14 करोड़ रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर 2’ ने ‘केजीएफ 2’ और ‘पुष्पा 2’ को दी मात, इस फिल्म से अब भी है पीछे

‘धुरंधर 2’ की अब तक की कमाई

‘धुरंधर 2’ के 18 मार्च को प्रेड प्रिव्यूज रखे गए थे। शाम 5 बजे के बाद कुछ चुनिंदा शहरों के चुनिंदा थिएटर्स में फिल्म दिखाई गई थी इसलिए इसे डे0 कहा जा रहा है। इस दिन फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 19 मार्च के दिन ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये, चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजनीकांत ने धुरंधर-2 देखकर किया ट्वीट, जानिए आदित्य धर ने लिखा क्या जवाब!
डेभारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 043 करोड़ रुपये
डे 1102.55 करोड़ रुपये
डे 280.72 करोड़ रुपये
डे 3113 करोड़ रुपये
डे 4114.85 करोड़ रुपये
डे 565 करोड़ रुपये
डे 640.14 करोड़ रुपये (रात 8 बजे तक)
कुल कमाई559.26 करोड़ रुपये
,

‘गदर 2’ को पछाड़ा

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 526 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने मंगलवार रात 8 बजे तक 559.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

धुरंधर-2 ने तोड़ा ‘पठान’ और 'जवान' का रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने अब तक 559.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह आंकड़ा 800 करोड़ के पार जा चुका है। शाहरुख खान की ‘पठान’ ने 543 कराेड़ रुपये और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ 554 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानि रणवीर सिंह की फिल्म 'पठान' और 'एनिमल' को नेट डॉमेस्टिक कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांतारा विवाद के बाद ऋषभ शेट्टी ने पहली बार की रणवीर की तारीफ, जानें क्या लिखा

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस से ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से भी ढेर सारी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 829.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

नोट: बॉक्स ऑफिस का सारा डेटा Sacnilk से लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।