Dhurandhar 2 Day 27 Box Office Collection comparison between Dhurandhar The revenge and Pushpa 2 Dhurandhar 2 Day 27: ‘धुरंधर 2’ का डे 27 का कलेक्शन, जानें अब ‘पुष्पा 2’ से कितना पीछे है फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Day 27: ‘धुरंधर 2’ का डे 27 का कलेक्शन, जानें अब ‘पुष्पा 2’ से कितना पीछे है फिल्म

Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 28 दिन (डे 0 से डे 27 तक) हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि अब ‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कितने करोड़ चाहिए।

Wed, 15 April 2026 06:14 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Day 27: ‘धुरंधर 2’ का डे 27 का कलेक्शन, जानें अब ‘पुष्पा 2’ से कितना पीछे है फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office Report: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने वाला है और ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,095 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि अब इस फिल्म को ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए कितना कमाना है।

डे 27 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है। ‘धुरंधर 2’ ने डे 26 (सोमवार) पर 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं डे 27 (मंगलवार) पर रणवीर सिंह की फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 1,095.67 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण को पछाड़कर धुरंधर 2 का सॉन्ग बना टॉपर, टॉप 10 म्यूजिक में 1 हरियाणवी गाना

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस से डे 27 तक 1,095.67 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,727.93 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है।

टेबल से समझिए

धुरंधर 2कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस1,095.67 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस1,727.93 करोड़ रुपये
,

‘पुष्पा 2’ से कितनी पीछे है ‘धुरंधर 2’

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के आगे अब बस ‘पुष्पा 2’ ही है। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने डे 27 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से कुल 1095.67 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने 496 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मतलब अभी ‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ को मात देने के लिए 138.43 करोड़ रुपये का कारोबार करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सबसे पहले मैं पाकिस्तान जाऊंगा...', ‘धुरंधर 2’ फेम माधवन का वीडियो वायरल

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल?

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से आगे कई सारी फिल्में हैं जैसे ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’ आदि। अगर ‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से ग्रॉस 1727.93 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने 1742.10 करोड़ रुपये का कारोबार बार किया है। मतलब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए अब ‘धुरंधर 2’ को सिर्फ 14.17 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है।

टेबल से समझिए ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ की रिपोर्ट

फिल्मवर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिसभारतीय बॉक्स ऑफिस
धुरंधर 21727.93 करोड़ रुपये1095.67 करोड़ रुपये
पुष्पा 21742.10 करोड़ रुपये1234.10 करोड़ रुपये
अभी धुरंधर 2 को कितने कमाने हैं?14.17 करोड़ रुपये138.43 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बियर बाइसेप्स पर क्या बोले समय रैना, कॉमेडियन पर क्यों फूटा राखी का गुस्सा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।