Dhurandhar 2 Day 22 Collection : आज कितनी कमाई करेगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? जानें डे22 का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: आज ‘धुरंधर 2’ का डे22 है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म तीसरे गुरुवार को 6 से 7 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल कर दिखाया है जो अब तक बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं कर पाई है। ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म। फिल्म ने 22 दिनों (डे0 से डे21 तक) के अंदर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1040 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। वहीं आज यानी डे 22 (23वें दिन) फिल्म 6 से 7 करोड़ का कारोबार कर सकती है।
Dhurandhar 2 Day 22 Updates:
सुबह 7 बजे तक - स्पाई थ्रिलर फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सुबह 8 बजे तक - रणवीर सिंह की फिल्म ने 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सुबह 9 बजे तक - ‘धुरंधर 2’ ने 0.22 करोड़ रुपये की कमाई की है।
सुबह 10 बजे तक - फिल्म ने 0.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सुबह 11 बजे तक - ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 0.57 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दोपहर 12 बजे तक - रणवीर सिंह की फिल्म ने 0.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
दोपहर 1 बजे तक - फिल्म ने 1.38 करोड़ रुपये कमाए हैं।
दोपहर 2 बजे तक - फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
दोपहर 3 बजे तक - 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
दोपहर 4 बजे तक - धुरंधर 2 ने 3 करोड़ की कमाई कर ली है।
शाम 5 बजे तक- फिल्म ने 3.64 करोड़ की कमाई की है।
शाम 6 बजे तक - आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने 4.19 करोड़ की कमाई की।
शाम 7 बजे तक - फिल्म ने 4.58 करोड़ रुपये की कमाई की है।
रात 8 बजे तक - धुरंधर 2 ने 5.12 करोड़ कमा लिए हैं।
तीसरे हफ्ते में कैसी रही रफ्तार?
फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। वहीं, तीसरे हफ्ते के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी गई है।
‘धुरंधर 2’ का अब तक का सफर (इंडिया नेट):
पहला हफ्ता: 674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता: 263.65 करोड़
डे 16 : 21.55 करोड़
डे 17 : 25.65 करोड़
डे 18 : 28.25 करोड़
डे 19 : 10 करोड़
डे 20 : 10.10 करोड़
डे 21 : 7.90 करोड़
कुल कमाई (21 दिन): 1041.27 करोड़ (लगभग)
‘बाहुबली 2’ को छोड़ा पीछे
'धुरंधर 2' ने हाल ही में एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़कर भारतीय सिनेमा में अपनी बादशाहत साबित की है। अब ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दे पाएगी।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,653.67 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने ग्लोबल लेवल पर बॉलीवुड का कद काफी ऊंचा कर दिया है।
डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े आधिकारिक स्रोतों और ट्रेड रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। सटीक आंकड़ों के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन