Deepika Padukone responds to trolls over silence on Ranveer Singh Dhurandhar 2 success ‘अब किसका मजाक बना?’, दीपिका ने ट्रोल को दिया जवाब, लिखा- मैंने धुरंधर 2 तुम सबसे पहले देख ली थी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘अब किसका मजाक बना?’, दीपिका ने ट्रोल को दिया जवाब, लिखा- मैंने धुरंधर 2 तुम सबसे पहले देख ली थी

Deepika Padukone on Dhurandhar 2: दीपिका पादुकोण ने अपनी हाजिरजवाबी से ट्रोल का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे पहले ‘धुरंधर 2’ देखी है।

Wed, 8 April 2026 07:35 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘अब किसका मजाक बना?’, दीपिका ने ट्रोल को दिया जवाब, लिखा- मैंने धुरंधर 2 तुम सबसे पहले देख ली थी

Deepika Padukone Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग पर नहीं दिखाई दी थीं। उन्होंने ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज के बाद रणवीर के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट भी नहीं शेयर किया थी और फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद टीम को बधाई भी नहीं दी थी। ऐसे में लोग उनसे सवाल करने लगे। फैंस पूछने लगे कि दीपिका ने फिल्म की सक्सेस और रणवीर की परफॉर्मेंस पर पब्लिकली कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया है।

दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

वहीं अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील के कमेंट सेक्शन में फैंस के सवाल का जवाब दिया है। इस रील में उनपर सवाल उठाया गया था कि क्या वह जान-बूझकर खामोश थीं या उनकी खामोशी को बहुत ज्यादा ओवर एनालाइस किया गया? दीपिका ने लिखा, ‘बाद वाला, मेरे दोस्त…मैंने ‘धुरंधर 2’ आप सभी से बहुत पहले देख ली थी।' उन्होंने फिर चुटकी लेते हुए आगे कहा लिखा, 'अब बताओ मजाक किसका बना?’

दीपिका का कमेंट

दीपिका का रिप्लाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में साथी एक्टर्स से इनसिक्योर थे माधवन और रणवीर? मानव गोहिल ने दिया जवाब

फैंस ने किया रिएक्ट

दीपिका का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका के फैंस ट्रोर्ल्स को ट्रेल कर रहे हैं। वे लिख रहे हैं कि किसी का सपोर्ट करने के लिए उसके साथ पब्लिकली दिखने की जरूरत नहीं है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या तुम लोग भूल गए हो कि दीपिका, रणवीर के साथ ही रहती हैं?’ दूसरे ने लिखा, ‘हो गई बोलती बंद।’

इस रील पर दीपिका ने किया है कमेंट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर 2’ की डे 20 की कमाई, ‘बाहुबली 2’ को दी मात, बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

दीपिका और रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में साथ काम करने के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के छह साल बाद दीपिका मां बनीं और उन्होंने साल 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया।

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की कमाई

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 840.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,307.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने डे 20 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,033.37 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,641.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: ‘धुरंधर 2’ का डे 21, नंबर 1 बनने के लिए अब बस इस एक फिल्म को देनी होगी मात
फिल्मभारतीय बॉक्स ऑफिसवर्ल्डवाइड
धुरंधर840.20 करोड़ रुपये1,307.35 करोड़ रुपये
धुरंधर 21,033.37 करोड़ रुपये1,641.21 करोड़ रुपये
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।