धुरंधर 2 की सक्सेस का आदित्य धर ने मुकेश छाबड़ा को दिया क्रेडिट, बोले- इन्होंने मुझे...
आदित्य धर इन दिनों धुरंधर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के कास्टिंग डायारेक्टर मुकेश छाबड़ा को इस सक्सेस का क्रेडिट दिया है।

धुरंधर 2 इन दिनों छाई हुई है और इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके ना सिर्फ लीड रोल बल्कि हर सपोर्टिंग और साइड रोल को दर्शकों ने पसंद किया है। अब डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद बताया कि फिल्म की कास्टिंग धुरंधर के लिए कितनी महत्वपूर्ण थी। उन्होंने इसका क्रेडिट कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को भी दिया है।
मुकेश को लेकर क्या बोले आदित्य
आदित्य ने कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनके साथ रणवीर और मुकेश नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर कर आदित्य ने लिखा, ‘मुकेश छाबड़ा, जिन्होंने धुरंधर मुझसे पहले देखी। कई लोग होते हैं जो फिल्म में आते हैं और अपना काम करते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग होते हैं जो बिना आवाज करे फिल्म को शेप देते हैं। मुकेश वही इंसान हैं।’
कास्टिंग नहीं थी आसान
आदित्य ने आगे लिखा, ‘पहले ही नरेशन से मुकेश, स्केल, एम्बिशन और धुरंधर को मुझसे पहले से देख रहे थे। जब मैं थोड़ा सोच में पड़ता तो वह निडर रहते। जब मैं लिमिट में सोचता तो वह मुझे बड़ा सोचने के लिए पुश करते। इस फिल्म के लिए कास्टिंग आसान नहीं थी। कई एक्टर्स आए, कई किरदारों को देखा गया, एक जिम्मेदारी थी हर सही चेहरे को ढूंढना। लेकिन मुकेश और उनकी टीम ने शानदार काम किया।’
आदित्य की क्या थी डिमांड
आदित्य ने आगे बताया कि मुकेश को उन्होंने क्या ब्रीफ दिया था। वह बोले, ‘मेरा एक ही ब्रीफ था उनको कि मुझे अच्छे एक्टर्स लाकर दो, नए या पुराने, बड़े या छोटे, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।’ उन्होंने इसे मिशन बनाया और कई दिन और रातों को मिलाकर उन्होंने बिल्डिंग बनाई।
आदित्य ने आखिर में लिखा, 'मैं आशा करता हूं कि इस फिल्म के बाद लोगों को एहसास हो कि कास्टिंग कितनी जरूरी और महत्वपूर्ण होती है। यह काफी दुख कि बात है कि इंडस्ट्री में आज भी कास्टिंग डायरेक्टर्स को सेलिब्रेट नहीं किया जाता है।' उन्होंने कहा कि अब आगे जाकर ऐसा हो कि फिल्ममेकर, कास्टिंग की महत्वपूर्णता को समझें।
मुकेश का जवाब
आदित्य के इस पोस्ट पर मुकेश ने भी जवाब दिया और लिखा, ‘मैं हमेशा सबको कहता हूं कि फिल्म की इस जर्नी में मुझे भाई मिला है जो मेरे लिए सबसे बढ़कर है। आपके साथ काम करके मेरी लाइफ का बेस्ट एक्सपीरियंस मैंने एंजॉय किया है। मैं कई सालों से इस इंडस्ट्री में हूं, लेकिन जिस तरह से आप लोगों के साथ बिहेव करते हो और सबको रिस्पेक्ट देते हो वो कम ही देखने को मिलता है।’
बता दें कि धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1,641.21 करोड़ की कमाई कर ली है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और दानिश पंदौर अहम किरदार में हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन