dhurandhar 2 day 1 worldwide box office collection comparison with pushpa 2 jawan pathaan animal baahubali rrr Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई से ध्वस्त बॉलीवुड रिकॉर्ड्स, देखें किससे रही पीछे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई से ध्वस्त बॉलीवुड रिकॉर्ड्स, देखें किससे रही पीछे

Durandhar 2 Box Office Day 1 Worldwide: धुरंधर 2 ने भारत और ओवरसीज में बंपर कमाई की है। फिल्म के पहले दिन का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन आ चुका है। चेक करें इसने किसको पीछे छोड़ा और किससे पीछे रह गई।

Fri, 20 March 2026 01:01 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई से ध्वस्त बॉलीवुड रिकॉर्ड्स, देखें किससे रही  पीछे

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हर किसी की नजर है। फिल्म की तूफानी कमाई जारी है। डोमेस्टिक कलेक्शन में धुरंधर द रिवेंज ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में इसकी पहले दिन की नेट कमाई 145.55 करोड़ है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे में इसने टोटल ग्रॉस 236.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की भारत में नेट कमाई 139.78 करोड़ रुपये है। यहां देख सकते हैं कि धुरंधर द रिवेंज पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई में किन फिल्मों से आगे है और किस मूवी से पीछे।

पेड प्रिव्यूज से धुरंधर की कमाई

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने ओपनिंग के साथ ही शानदार शुरुआत की है और कमाई के कई पिछले रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 19 मार्च थी। रिलीज से पहले 18 मार्च को धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यूज भी चलाए गए थे। पेड प्रिव्यूज से फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 43 करोड़ और ग्रॉस 51.60 करोड़ के आसपास है। पेड प्रिव्यूज का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 73.85 करोड़ रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 ने पहले दिन ही बना डाला रिकॉर्ड, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

डे 1 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 236.63 करोड़ है। इसके साथ ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स टूटे हैं। धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई में टॉप करने वाली फिल्मों- शाहरुख खान की जवान (129 करोड़), पठान (104 करोड़), एनिमल (116 करोड़) को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है।

प्रीव्यू डे का कलेक्शन

वर्ल्ड वाइडइंडिया नेटइंडिया ग्रॉसओवरसीज
78.85 करोड़ रुपये43.00 करोड़51.60 करोड़22.25 करोड़
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी
इंडिया ग्रॉसवर्ल्ड वाइडओवरसीजइंडिया नेट
172.63 करोड़263.63 करोड़64.00 करोड़139.78 करोड़

,
धुरंधर 2 रिकॉर्ड्स
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में बड़े साहब को देख आप भी चौंके? कहां है दाऊद, अब कैसा दिखता है, जानें

धुरंधर 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ा

पैन इंडिया फिल्मों की पहले दिन की वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो धुरंधर 2 टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे है। नंबर 1 पर है पुष्पा 2 द रूल जिसने 294 करोड़ रुपये कमाई की थी। धुरंधर के बाद RRR है जिसकी कमाई 223 करोड़ रुपये थी। बाहुबली की डे वन वर्ल्ड वाइड कमाई 217 करोड़ रुपये थी।

Data Source: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डेटा Sacnilk वेबसाइट से लिया गया है।

धुरंधऱ 2 पैन इंडिया रिकॉर्ड्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।