Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 56 Ranveer Singh Aditya Dhar Film Wednesday Earring Bhooth Bangla Raja Shivaji Dhurandhar 2 BO Day 56: नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' का जलवा, रिलीज के 56 दिनों बाद भी छाप रही लाखों नोट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 BO Day 56: नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' का जलवा, रिलीज के 56 दिनों बाद भी छाप रही लाखों नोट

'धुरंधर 2' ने बॉलीवुड के इतिहास में एक अलग ही रिकॉर्ड कायम किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग की चार चांद लगाया है। 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए करीब दो महीने होने वाले हैं, लेकिन आज भी ये मूवी हर दिन लाखों नोट छाप रही है।

Thu, 14 May 2026 11:05 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 BO Day 56: नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' का जलवा, रिलीज के 56 दिनों बाद भी छाप रही लाखों नोट

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 56: हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉलीवुड के इतिहास में एक अलग ही रिकॉर्ड कायम किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग की चार चांद लगाया है। 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए करीब दो महीने होने वाले हैं, लेकिन आज भी ये मूवी हर दिन लाखों नोट छाप रही है। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी 'धुरंधर 2' की चर्चा हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 56 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के आठवें बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 56वें दिन कितना कमा लिया है।

बुधवार को क्या रहा हाल

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' में अपनी धांसू एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। 'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'धुरंधर 2' के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' टक्कर दे रही है। इसके बावजूद 'धुरंधर 2' हर दिन लाखों कमा रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का बुधवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने बुधवार को 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 56 दिन का कलेक्शन भारत में 1,144.21 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड का पहला चॉकलेटी हीरो, बनने वाला था राज कपूर का दामाद, संजू से है रिश्ता

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1674.17 करोड़ रुपये
वीक 2263.65 करोड़ रुपये
वीक 3110.60 करोड़ रुपये
वीक 454.70 करोड़ रुपये
वीक 519.52 करोड़ रुपये
वीक 612.45 करोड़ रुपये
वीक 75.58 करोड़ रुपये
डे 550.40 लाख रुपये
डे 560.37 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन1,144.21 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक भाई ने बहन के साथ की थी ऐसी हैवानियत, इस हॉरर मूवी को देख कांप उठी थी रूह

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रकुल ने तोड़ा जंगल सफारी का नियम? वायरल वीडियो पर गिर अधिकारियों ने दी सफाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।