Daisy Shah Shocking Reveals she was inappropriately touched by a filmmaker in South 'उसने मुझे कमरे में बुलाया, हाथ पकड़ा और...'डेजी शाह ने साउथ के एक फिल्ममेकर को लेकर किया शॉकिंग दावा, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

'उसने मुझे कमरे में बुलाया, हाथ पकड़ा और...'डेजी शाह ने साउथ के एक फिल्ममेकर को लेकर किया शॉकिंग दावा

हाल ही में, डेजी को अमजद खान की वेब सीरीज 'रेड रूम' में देखा गया था। इसमें उनके अलावा, जिसमें अमित गौर, अनुज सचदेवा, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। एक्टिंग के अलावा, डेजी YouTube पर भी काफी एक्टिव हैं।

Thu, 16 April 2026 04:48 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'उसने मुझे कमरे में बुलाया, हाथ पकड़ा और...'डेजी शाह ने साउथ के एक फिल्ममेकर को लेकर किया शॉकिंग दावा

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। डेजी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। डेजी हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देती हैं। साल 2014 में सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली डेजी ने मुंबई में हुई एक असहज घटना के बारे में खुलकर बात की है। यह घटना तब हुई थी जब एक फिल्ममेकर ऑडिशन लेने के लिए मुंबई आया था। आइए जानते हैं क्या हुआ था डेजी के साथ?

लड़कियों के अकेले कमरे में बुलाकर...

डेजी शाह ने हाल ही में 'द फ्री प्रेस जर्नल' को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुई एक बेहद शर्मनाक घटना का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बतया, 'साउथ के एक फिल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ था। वह कास्टिंग के लिए मुंबई आए थे। हम 6-7 लड़कियां उनसे मिलने गई थीं। वह हममें से हर किसी से अकेले में मिल रहे थे। लेकिन मुझे यह अच्छा नहीं लगा क्योंकि उन्होंने मुझे छुआ और मेरा हाथ पकड़ लिया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRP लिस्ट देख होगी टेंशन, 'अनुपमा' की लगी वाट, इन दो शोज की हुई टॉप 5 में एंट्री

मैं किसी को हाथ लगाने नहीं देती

डेजी ने आगे कहा, 'मुझे हमेशा से ही लोगों के छूने से हिचक रही है। मैं मसाज इसलिए नहीं करवाती क्योंकि मुझे किसी का छूना पसंद नहीं है, यहां तक कि किसी महिला का भी नहीं... और किसी पुरुष का छूना तो बिल्कुल ही अलग बात है। इसलिए मुझे यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। मैंने उनसे कहा, 'मैं आपसे बाद में बात करूंगी', लेकिन मैंने उनसे कभी दोबारा बात नहीं की।' हालांकि, डेजी शाह ने उस फिल्ममेकर का नाम नहीं बताया, जिसके बारे में वह बात कर रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहीं ये 6 इंडियन फिल्में, इसने चटाई 'धुरंधर' को धूल

कोरियोग्राफर के तौर पर शुरू किया था करियर

डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट के तौर पर की थी। वहीं, एक्टिंग में कदम रखने से पहले डेजी ने कई बॉलीवुड गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में 'भद्रा' और 'बॉडीगार्ड' से लीड रोल में डेब्यू किया और बाद में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' (2014) से बॉलीवुड में शोहरत हासिल की। इसके बाद वह 'हेट स्टोरी 3' (2015) जैसी फिल्मों में नजर आईं और उन्होंने डांस रियलिटी शो और टीवी शोज में भी हिस्सा लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशा और लता के निधन से जुड़ें हैं दो खास संयोग! जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

'रेड रूम' में आईं नजर

बता दें कि हाल ही में, डेजी को अमजद खान की वेब सीरीज 'रेड रूम' में देखा गया था। इसमें उनके अलावा, जिसमें अमित गौर, अनुज सचदेवा, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। एक्टिंग के अलावा, डेजी YouTube पर भी काफी एक्टिव हैं, जहां वे अपने व्लॉग्स के जरिए अपने रोजमर्रा के रूटीन फैंस के साथ शेयर करती हैं। अभी उनके करीब 50,000 सब्सक्राइबर्स हैं।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।