Kangana Ranaut hails Dhurandhar Said entirely separate film on Ajit Doval Madhavan was terrific कंगना रनौत बोलीं- 'धुरंधर' के इस किरदार पर अलग से बननी चाहिए फिल्म, कहा- 'मैं उनसे पर्सनली मिल चुकी हूं और वो...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत बोलीं- 'धुरंधर' के इस किरदार पर अलग से बननी चाहिए फिल्म, कहा- 'मैं उनसे पर्सनली मिल चुकी हूं और वो...'

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है।

Thu, 16 April 2026 08:39 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत बोलीं- 'धुरंधर' के इस किरदार पर अलग से बननी चाहिए फिल्म, कहा- 'मैं उनसे पर्सनली मिल चुकी हूं और वो...'

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की धूम हर पूरी दुनिया में मची है।'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर खबरों में बने हुए हैं। वहीं, 'धुरंधर' (2025) और इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' (2026), दोनों ही फिल्मों में आर. माधवन ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर अजय सान्याल का मुख्य किरदार निभाया है। माधवन का ये रोल भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से काफी प्रेरित है और उन्हीं पर आधारित है। ऐसे में अब कंगना रनौत ने 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए कहा है कि इसने दर्शकों की दिलचस्पी को फिर से जगा दिया है।

'धुरंधर 2' को लेकर कंगना ने क्या कहा?

ANI से बातचीत के दौरान कंगना ने 'धुरंधर 2' को लेकर कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री, एक तरह से, देश से कटती जा रही थी। दर्शकों की भागीदारी कम हो गई थी, स्टूडियो खाली हो रहे थे, और लोग अब ये फिल्में देखना नहीं चाहते थे। दक्षिण भारतीय फिल्मों को ज्यादा एंट्री मिली और काफी पहचान मिली, खासकर उनके कल्चर-फोक्स्ड कंटेंट और क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक कहानियों की वजह से। ऐसी प्रासंगिक फिल्मों को लोग देखना चाहते हैं। देश ने ऐसी फिल्मों को अपनाया है। आप देख सकते हैं कि फिल्म ने कितना जबरदस्त बिजनेस किया है, क्योंकि लोग अपनी ही कहानियां देखना चाहते थे। 'धुरंधर' ने फिल्म इंडस्ट्री को फिर से जिंदा कर दिया है और एक नई उम्मीद दी है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं कंगना, कहा- 'एक वक्त ऐसा था जब वो...'

अजीत डोभाल पर अलग से बननी चाहिए फिल्म

कंगना ने आगे कहा, 'फिल्म में माधवन बहुत शानदार थे। मैं अजीत डोभाल जी से मिली हूं और उनकी शख्सियत बहुत बड़ी है। मुझे लगता है कि अजीत डोभाल पर पूरी तरह से एक अलग फिल्म बननी चाहिए। तभी कोई एक्टर उनके किरदार के साथ न्याय कर पाएगा। लेकिन माधवन काफी करीब थे। वह बहुत अच्छे एक्टर हैं।' बता दें कि आर. माधवन और कंगना ने 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में साथ काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मुझे कमरे में बुलाया और...'डेजी ने साउथ के फिल्ममेकर को लेकर किया शॉकिंग दावा

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRP लिस्ट देख होगी टेंशन, 'अनुपमा' की लगी वाट, इन दो शोज की हुई टॉप 5 में एंट्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।