Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23 Indian collection Ranveer Singh Aditya Dhar Film Dhurandhar 2 Box Office Day 23: 'धुरंधर 2' की कमाई में लगा ब्रेक, पहली बार हुआ इतना कम कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Box Office Day 23: 'धुरंधर 2' की कमाई में लगा ब्रेक, पहली बार हुआ इतना कम कलेक्शन

'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। 'धुरंधर: द रिवेंज' का आज का यानी शुक्रवार का शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है।

Fri, 10 April 2026 08:30 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Box Office Day 23: 'धुरंधर 2' की कमाई में लगा ब्रेक, पहली बार हुआ इतना कम कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: आदित्य धर की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर 2' ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। इस फिल्म का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अब तक इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 23वें दिन कितना कमा लिया है।

शनिवार को 'धुरंधर 2' ने काटा गदर

'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। 'धुरंधर: द रिवेंज' का आज का यानी शुक्रवार का शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है। कलेक्शन की बात करें तो दिन पर दिन इसकी रफ्तार धीरे कम हो रही हैं। 23वें दिन 'धुरंधर 2' ने ठीक-ठाक शुरुआत की। 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। वहीं, अब इसके शुक्रवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 23वें दिन खबर लिखने तक 3.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 23 दिन का कलेक्शन भारत में 1,259.16 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई 'ओ रोमियो', जानिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1674.17 करोड़ रुपये
वीक 2263.65 करोड़ रुपये
वीक 3110.60 करोड़ रुपये
डे 233.33C करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन1,051.75 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी के बर्थडे पर भक्ति में डूबीं नीता अंबानी, रणवीर-जाह्नवी ने किया गरबा

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायरमेंट की घोषणा से पहले, सोनू निगम से मिले थे अरिजीत, तस्वीरें हुईं वायरल

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।