Anant Ambani Birthday Celebration Nita Ambani Ranveer Singh Janhvi Kapoor Radhika Merchant Dance Inside Video viral अनंत अंबानी के बर्थडे पर भक्ति में डूबीं नीता अंबानी, रणवीर सिंह-जाह्नवी कपूर ने किया गरबा, इनसाइड वीडियो वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनंत अंबानी के बर्थडे पर भक्ति में डूबीं नीता अंबानी, रणवीर सिंह-जाह्नवी कपूर ने किया गरबा, इनसाइड वीडियो वायरल

अनंत अंबानी के बारे में ये सभी जानते हैं हैं कि वे बॉलीवुड स्टार्स के काफी चहेते हैं। अनंत का फिल्मी स्टार्स के साथ एक खास बॉन्ड देखने को मिलता है। ऐसे में अब जामनगर से अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक नया वीडियो सामने आया है।

Fri, 10 April 2026 07:31 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
अनंत अंबानी के बर्थडे पर भक्ति में डूबीं नीता अंबानी, रणवीर सिंह-जाह्नवी कपूर ने किया गरबा, इनसाइड वीडियो वायरल

देश के सबसे चर्चित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मोके पर उनके परिवार में धूम मची हुई। अनंत का जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए। एक तरफ जहां उनके लिए बेहद शानदार और अट्रैक्टिव केक तैयार किया गया, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार ने खास अंदाज भजन का आयोजन किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी सहित रणवीर सिंह भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

भक्ति में डूब अंबानी परिवार

अनंत अंबानी के बारे में ये सभी जानते हैं हैं कि वे बॉलीवुड स्टार्स के काफी चहेते हैं। अनंत का फिल्मी स्टार्स के साथ एक खास बॉन्ड देखने को मिलता है। ऐसे में अब जामनगर से अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नीता अंबानी पूरी तरह से भक्ति भजन में डूबी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता जमीन में बेठी हैं और वो ताली बजाते हुए भजन में डूबी नजर आ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायरमेंट की घोषणा से पहले, सोनू निगम से मिले थे अरिजीत, तस्वीरें हुईं वायरल

रणवीर से जाह्नवी कपूर तक भक्ति में डूबे आए नजर

वहीं, नीता अंबानी के बगल में रणवीर सिंह को देखा जा सकता है। वो नीता के बगल में बैठकर भजन का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं, शिखर पहाड़ियां,राधिका मर्चेंट के बगल में बैठे है। वहीं, जाह्नवी कपूर डांस करती दिख रही हैं। मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मुझे बॉलीवुड में सेफ्टी...', अनुराग ने बी-टाउन को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

नीता ने अपने लुक से फिर जीता दिल

नीता अंबानी की सादगी ने फिर से हर किसी का दिल जीता। इस दौरान उन्होंने गहरे लाल रंग की सिंपल साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन जरी का काम हो रखा है। इसके साथ नीता ने पिंक और ग्रीन कलर के इयररिंग्स और नेकलेस पहन रखा है, जो उनकी साड़ी के साथ काफी मैच कर रहा है। साथ ही उन्होंने बालों में जूड़ा बना रखा है और हाथों में डायमंड के कड़े पहन रखे हैं। वहीं, राधिका अपने पति अनंत के साथ सोफे पर साथ बैठी नजर आ रही हैं।

सलमान ने अनंत संग शेयर की अनदेखी तस्वीर

सलमान खान ने गुरुवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी संग खास पलों की अनसीन तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। दरअसल, सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ हंसी हुए, मजाक करते हुए कुछ तस्वीरें पर पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में सलमान और अनंत हंसते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी में सलमान, अनंत के ऊपर झुक कर उन्हें कसकर गले लगाते दिख रहे हैं।

मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई

इन फोटोज के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे छोटे भाई अनंत जन्मदिन की बधाई। तुम कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हो। तुम बहुत ही दयालु हो और निस्वार्थ स्वभाव के हो।' सलमान खान की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स भी अनंत को जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई 'ओ रोमियो', जानिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

शाहरुख खान ने कहा कि अच्छा काम करते रहो

शाहरुख खान ने भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर उन्हें विश किया है। शाहरुख ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अनंत। ऐसे ही अच्छा काम करते रहो। लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहो। खुदा तुम्हें लंबी उम्र दे, अच्छी सेहत और खूब सारी खुशी दें।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।