Arijit Singh met with Sonu Nigam and Shashwat Sachdev before announcing his retirement Photos Goes Viral रिटायरमेंट की घोषणा करने से पहले, सोनू निगम से मिले थे अरिजीत सिंह, खास मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रिटायरमेंट की घोषणा करने से पहले, सोनू निगम से मिले थे अरिजीत सिंह, खास मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल

सोनू ने बताया कि अरिजीत सिंह 15 साल के लंबे अंतराल के बाद उनके घर आए थे। इस दौरान अरिजीत संग अपने खास पली की तस्वीरें सोनू निगम ने शेयर की हैं और अपने दिल की बात कही।

Fri, 10 April 2026 06:18 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
रिटायरमेंट की घोषणा करने से पहले, सोनू निगम से मिले थे अरिजीत सिंह, खास मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोनू अक्सर अपने बयानों की वजह से खबरों में छाए रहते हैं। ऐसे में अब सोनू ने एक बेहद ही खास पल को याद करते हुए उसे फैंस के साथ शेयर किया है। सोनू ने बताया कि अरिजीत सिंह 15 साल के लंबे अंतराल के बाद उनके घर आए थे। इस दौरान अरिजीत संग अपने खास पली की तस्वीरें सोनू निगम ने शेयर की हैं और अपने दिल की बात कही।

15 साल बाद सोनू के घर गए अरिजीत

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरिजीत संग अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। सोनू निगम को अरिजीत सिंह ने एक पौधा तोहफे में दिया। अरिजीत से इस खूबसूरत तोहफे को पाकर सोनू काफी खुश नजर आए। इन तस्वीरों के साथ सोनू ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। सोनू लिखते हैं, 'throwback: 13 जनवरी 2026, मेरे प्यारे अरिजीत मेरे घर पर। लगभग 15 साल बाद। इन वर्षों में उनकी पॉपुलैरिटी पर मुझे बहुत गर्व है और वह जानते हैं कि मैं उन्हें कितना पसंद करता हूं। उन्होंने जो पौधा उपहार में दिया था, वह अब मेरे मंदिर की शोभा बढ़ा रहा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मुझे बॉलीवुड में सेफ्टी...', अनुराग ने बी-टाउन को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

सोनू निगम को 'अरिजीत सिंह की जर्नी पर गर्व है'

उन्होंने आगे लिखा, 'और फिर मेरा नन्हा होनहार शाश्वत और मैजिक भी और खुशी फैलाने के लिए आ गए। हो सकता है मैं शाश्वत का एक वीडियो क्लिप साझा करूं जिसमें वह सीटी पर 'सूना सूना' गा रहा है.. यह सबसे दिल को छू लेने वाला दृश्य है.. लेकिन.. मैं इस पर बाद में फैसला करूंगा.. देखते हैं कितने लोग इसे देखना चाहते हैं..।'

फैंस ने दोनों की तस्वीरों पर लुटाया प्यार

फैंस ने भी सोनू निगम और अरिजीत सिंह की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया। कमेंट सेक्शन में लोग दोनों सिंगर्स की तारीफ करते नजर आए और इस खास पल को 'म्यूजिक लवर्स के लिए ट्रीट' बताया। कई यूजर्स ने इसे बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के दो शानदार कलाकारों की दिल छू लेने वाली मुलाकात बताया। बता

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई 'ओ रोमियो', जानिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

अरिजीत अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर नहीं करेंगे काम

बता दें कि अरिजीत सिंह बीते कुछ दिनों से अपने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की खबर को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर के इस फैसले ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, 'हेलो, सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं आप सभी को इतने सालों तक श्रोता के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब इंदिरा गांधी की सरकार ने लगा दिया था किशोर कुमार के गानों पर बैन, ये थी वजह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।