Kunal Kamra Slams Ranveer Allahbadia For Milking Latent Controversy Said Stop Pretending To Be Nice 'नजरें झुकाओ, और शर्म से डूब मरो...' रणवीर इलाहाबादिया को फेमस कॉमेडियन ने लताड़ा, कहा- ‘अच्छा बनने का नाटक बंद करो’, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'नजरें झुकाओ, और शर्म से डूब मरो...' रणवीर इलाहाबादिया को फेमस कॉमेडियन ने लताड़ा, कहा- ‘अच्छा बनने का नाटक बंद करो’

रणवीर ने एक एक पोस्ट शेयर किया है। रणवीर ने अपने इस पोस्ट में अपने 10 साल के सफर के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अपने जीवन में हुई एक घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था।

Thu, 26 March 2026 12:06 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'नजरें झुकाओ, और शर्म से डूब मरो...' रणवीर इलाहाबादिया को फेमस कॉमेडियन ने लताड़ा, कहा- ‘अच्छा बनने का नाटक बंद करो’

फेमस यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया बीते साल अपने एक कमेंट को लेकर काफी विवादों में रहे। स्टैंडप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दौरान रणवीर ने माता-पिता को लेकर एक कमेंट किया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। यही नहीं उनके साथ कई और कॉमेडियंस भी इस विवाद में घिरे थे। ऐसे में अब करीब सालभर बाद रणवीर ने एक एक पोस्ट शेयर किया है। रणवीर ने अपने इस पोस्ट में अपने 10 साल के सफर के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अपने जीवन में हुई एक घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। रणवीर अपने इसी पोस्ट को लेकर एक बार फिर से निशाने पर आ गए। इस बार किसी और ने नहीं बल्कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रणवीर के उसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह अच्छा बनने का ढोंग करते हैं।

रणवीर ने याद किया Latent विवाद

दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया ने अपने X अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए अपने उस दिनों को याद किया जब वो काफी विवादों में घिरे थे। उन्होंने लिखा, 'मेरी टीम और मुझे BeerBiceps और The Ranveer Show को उस मुकाम तक पहुंचने में 10 साल लगे, जहां वे आज हैं।' Latent विवाद को याद करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'और एक ही घटना में, इसका एक बड़ा हिस्सा हिल गया। जब मेरी टीम मेरी तरफ देखते हुए मुझसे पूछा कि आगे का क्या प्लान है, तो मैंने खुद को संत कबीर के दोहे की ओर लौटते हुए पाया: धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय। यह एक सीधा सा संदेश है कि विकास में समय लगता है, और दोबारा बनाने में भी। तो ये एक सिंपल रिमाइंडर है कि जिस तरह तरक्की में समय लगता है, वैसे ही दोबारा बनने में भी समय लगता है।'

रणवीर अल्लाहबादिया

तुम्हारी बेवकूफी के चलते पूरी कॉमेडी बिरादरी को नुकसान उठाना पड़ा

रणवीर के इसी इसी पोस्ट पर कुणाल कामरा ने रिएक्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे साथ-साथ 30 से ज्यादा कलाकारों को Latent पर आने की वजह से अधिकारियों ने तलब किया था। तुम्हारी बेवकूफी की वजह से पूरी कॉमेडी बिरादरी को नुकसान उठाना पड़ा। शो रद्द हो गए, वेन्यू ने हाथ खींच लिए, लोगों ने राय बना ली, तुम्हारी बेवकूफी का बुरा साया आज भी कॉमेडियंस की जिंदगी मुश्किल बना रहा है…। तुमने तो उस पहलू को समझने की ज़हमत भी नहीं उठाई।'

'नजरें झुकाओ, और शर्म से डूब मरो'

यह दावा करते हुए कि रणवीर कोई अच्छा इंसान नहीं है, कुणाल ने आगे कहा, 'अच्छा इंसान होने का दिखावा करना बंद करो, तुम वैसे हो नहीं। अपना चेक लो, नजरें झुकाओ, और शर्म से डूब मरो। तुम क्रिएटिविटी के लिए एक रुकावट हो; इसे भुनाना बंद करो और वापस वही करो जो तुम सबसे अच्छा करते हो यानी सामाजिक बदलाव की राह में रोड़ा बनना, साथ ही फ्रॉडकास्टिंग और शोहरत के पीछे भागना…।' कुणाल का ये कमेंट काफी सुर्खियों में बना हुआ है।

रणवीर अल्लाहबादिया

क्या था 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का विवाद

जिन लोगों को इस बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि 2025 में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के एक एपिसोड के बाद रणवीर इलाहाबादिया एक बड़े विवाद में फंस गए थे। इस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस दौरान रणवीर ने माता-पिता को लेकर एक बेहूदा सवाल किया था। हालांकि अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी समेत जजों के पैनल ने इस टिप्पणी पर हंसते हुए इसे टाल दिया था, लेकिन ऑनलाइन इसकी जबरदस्त आलोचना हुई और रणवीर तथा शो के निर्माताओं के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।