1/11TV TRP Week 11, 2026: टीवी लवर्स हमेशा ही टीआरपी रिपोर्ट के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी एक्साइटमेंट की सबसे बड़ी वजह ये है कि वो जानना चाहते हैं कि उनका फेवरेट टीवी शो आखिर इस वीक किस नंबर पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 11वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वीक पहले नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में ये सीरियल 2.0 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है।

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया हा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.9 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है।

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' इस वीक दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 11 'अनुपमा' को 1.8 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये शो टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए चौथे नंबर पर आ गया है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते फिर से नीचे आ गया। ये शो सीधा पांचवें नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.8 रेटिंग हासिल की है।

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 1.7 टीआरपी मिली है।

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने इस मंथ की शुरुआत में अनुपमा को भी मात दे दी थी। ये शो इस वीक सातवें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक न सिर्फ इसकी हानी बल्कि इनके किरदारों को भी खूब पसंद करते हैं। सीरियल को इस सप्ताह 1.6 रेटिंग हासिल हुई है।

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस वीक ये शो 9वें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.6 रेटिंग हासिल हुई है।

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में आखिरी पर है। सीरियल ने 1.6 रेटिंग हासिल की है।
