ध्रुव राठी ने 'धुरंधर 2' को बताया भाजपा का चुनावी विज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट से पूछा सवाल
Dhruv Rathee on Dhurandhar 2: ध्रुव राठी ने अपने नए वीडियो में भारत के चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय से सवाल किया कि क्या 'धुरंधर 2' जैसी फिल्म बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए?

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने यूट्यूब पर नया वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि ‘धुरंधर 2’ कोई एंटरटेनमेंट के मकसद से बनाई गई फिल्म नहीं है, ये भाजपा की सबसे एक्सपेंसिव इलेक्शन एडवरटाइजमेंट है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म के जरिए इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है।
क्या बोले ध्रुव राठी?
ध्रुव राठी ने वीडियो की शुरुआत में कहा, ‘नॉर्मली एड्स को स्किप किया जाता है, लेकिन भाजपा की एड ‘धुरंधर 2’ को आप खुद पांच सौ रुपये देकर थिएटर में देखने जा रहे हैं। और ये मैं नहीं कह रहा हूं, ये बात खुद भाजपा के चीफ मिनिस्टर कह रहे हैं। असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने पब्लिकली बोला, जो लोग धुरंधुर देखने जा रहे हैं वो भाजपा को वोट करेंगे।'
देश के इतिहास को रिराइट करने की कोशिश
ध्रुव राठी ने आगे कहा, 'भाजपा का ऑफिशियल हैंडल खुद फिल्म के गानों को मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के प्रमोशनल मटीरियल के तौर पर यूज कर रहा है। अब बात सिर्फ यहीं तक होती तो फिर भी ठीक था, लेकिन इस फिल्म में इतने झूठ भरे हैं, इतने झूठ भरे हैं कि इसके जरिए देश का इतिहास रिराइट करने की कोशिश की जा रही है। एक बड़े स्केल पर लोगों को ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जा रही है।’
डिस्क्लेमर
ध्रुव राठी ने कहा, ‘हर अच्छी एडवरटाइजमेंट में दोस्तों एक डिस्क्लेमर होता है। धुरंधर में भी डिस्क्लेमर दिया है। फिल्म की शुरुआत में लिखकर आता है कि ये एक फिक्शनल वर्क है और इंस्पायड बाय रियल इवेंट्स है। आगे लिखा है, एनी रीसेंबलेंस टू एक्चुअल पर्सन इस प्योरली कोइंसिडेंस। मतलब, अगर इस फिल्म में दिखाए गए किसी भी किरदार का लुक या नाम किसी रियल लाइफ इंसान से मिलता-जुलता प्रतीत होता है तो ये केवल एक संयोग है।'
दर्शकों को मैनिपुलेट किया
ध्रुव राठी बोले, 'मतलब आप नरेंद्र मोदी का असली चेहरा और असली फुटेज इस्तेमाल करोगे, दाऊद इब्राहिम और बाकी गैंग्स्टर्स का असली नाम यूज करोगे और फिर कहोगे कि ये तो सब इत्तेफाक है। असल में ये डिस्क्लेमर की आड़ में दर्शकों को मैनिपुलेट कर रहे हैं। ताकि आपको पता ही न चल पाए कि सच्चाई कहां खत्म हुई और इमैजिनेशन कहां से शुरू हुई।’
वॉट्सएप फॉरवर्ड्स पर बनी फिल्म
ध्रुव राठी ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि आदित्य धर ने वॉट्सएप फॉरवर्ड्स पर फिल्म बनाई है। ‘असली घटनाओं से प्रेरित’ कहने के बजाए, उन्हें ‘वॉट्सएप फॉरवर्ड्स से प्रेरित’ लिखना चाहिए था। ज्यादा सही रहता।’
RBI की रिपोर्ट्स
फिर ध्रुव ने ‘धुरंधर 2’ में नोटबंदी के जिक्र पर बात की। उन्होंने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से पूछा कि क्या ऐसी फिल्म बनाना जायज है, जिसमें किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी को राष्ट्र-विरोधी दिखाया गया हो? जिसमें किसी एक राजनीतिक नेता को प्रमोट करने के लिए झूठ को सच के साथ मिलाकर दिया जाता है? अगर हां, तो भविष्य में कई लोग इन्हीं तरीकों का इस्तेमाल करके उसी पार्टी के खिलाफ फिल्में बनाने की कोशिश करेंगे।
‘धुरंधर’ के बारे में
‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त नजर आए हैं। इसके सीक्वल का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है और इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन