Dharmendra played negative role in this movie but still went blockbuster hit due to this reason फिल्म जिसमें धर्मेंद्र ने किया था विलेन का रोल, बड़ा था रिस्क लेकिन ब्लॉकबस्टर हिट हुई मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फिल्म जिसमें धर्मेंद्र ने किया था विलेन का रोल, बड़ा था रिस्क लेकिन ब्लॉकबस्टर हिट हुई मूवी

धर्मेंद्र को ज्यादातर रोमांटिक और एक्शन रोल्स के लिए ही जाना गया है। लेकिन क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं जिसमें बॉलीवुड के हीमैन निगेटिव रोल प्ले करते नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट थी।

Mon, 8 Dec 2025 11:06 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
फिल्म जिसमें धर्मेंद्र ने किया था विलेन का रोल, बड़ा था रिस्क लेकिन ब्लॉकबस्टर हिट हुई मूवी

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इंडस्ट्री के चहेते सुपरस्टार ने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। धर्मेंद्र आज जिंदा होते तो 90 साल के हो गए होते। लीजेंडरी एक्टर ने ऑडियंस में ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी बेशुमार चाहने वाले थे। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में एक लंबा दौर देखा, उन्हें बॉलीवुड के हीमैन का खिताब दिया गया। धर्मेंद्र यूं तो अपने रोमांटिक और एक्शन रोल्स के लिए जाने गए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक फिल्म में निगेटिव रोल भी किया था। मजे की बात यह है कि धर्मेंद्र को इस किरदार में भी काफी पसंद किया गया और फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो गई।

सुपरहिट रही यह लव ट्राएंगल मूवी

साल 1964 में आई इस फिल्म में कहानी 2 दोस्तों की थी, जिन्हें एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। गलतफहमियों का सिलसिला ऐसा चलता है कि दूसरा वाला चोरी करना शउरू कर देता है। लेकिन क्या वाकई वो चोरी कर रहा है या फिर उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है? इस फिल्म में लीड एक्टर राजेंद्र कुमार थे और सायरा बानो ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में निगेटिव रोल होने के बावजूद धर्मेंद्र सुपरहिट हो गए और जनता ने उन्हें हाथो-हाथ लिया। महज 50 लाख रुपये की लागत में बनी यह फिल्म उस वक्त 2.25 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी।

धर्मेंद्र के लिए था करियर का रिस्क

साल 1960 में डेब्यू करने के बाद हमेशा सॉफ्ट, रोमांटिक और सपोर्टिंग रोल्स में नजर आए धर्मेंद्र के लिए करियर के शुरुआती सालों में ही निगेटिव रोल प्ले करना एक बड़ा रिस्क था। उस दौर में अगर किसी एक्टर की छवि किसी खास किरदार को लेकर बन जाए तो टाइपकास्ट किए जाने का पूरा रिस्क रहता था। धर्मेंद्र ने यह रिस्क लिया लेकिन उनकी अदाकारी का जादू ऐसा चला कि यह उनके लिए नुकसान नहीं बल्कि फायदे का सौदा साबित हुआ। यह फिल्म थी साल 1964 में रिलीज हुई 'आई मिलन की बेला'।

विलेन जिसने जीत लिया था दिल

धर्मेंद्र भले ही विलेन के रोल में थे, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने जनता का दिल जीता था, और साथ ही साथ मेकर्स का भी। धर्मेंद्र के निधन पर सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनके वो दोस्त और शुभचिंतक भी मायूस थे, जिनके साथ उन्होंने एक करीबी रिश्ता बना लिया था। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने धर्मेंद्र को उनके लिए फादर फिगर बताया और उन्हें याद करते हुए रो पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले हैं ये 7 दमदार रियलिटी शोज, टीवी और ओटीटी दोनों पर देख पाएंगे
ये भी पढ़ें:बचपन में टीचर को यूं बेवकूफ बनाते थे SRK, गलती के बावजूद यूं मिल जाती थी माफी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।