7 Upcoming Reality Shows after Bigg Boss 19 ended Last One Can be Your Favorite बिग बॉस 19 के बाद आने वाले हैं ये 7 दमदार रियलिटी शोज, टीवी और ओटीटी दोनों पर देख पाएंगे
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबिग बॉस 19 के बाद आने वाले हैं ये 7 दमदार रियलिटी शोज, टीवी और ओटीटी दोनों पर देख पाएंगे

बिग बॉस 19 के बाद आने वाले हैं ये 7 दमदार रियलिटी शोज, टीवी और ओटीटी दोनों पर देख पाएंगे

बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद हर साल एक खालीपन सा रह जाता है। दर्शकों को समझ नहीं आता कि अब मनोरंजन के लिए वो क्या देखेंगे। तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे अपकमिंग शोज की लिस्ट, जो आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

Puneet ParasharMon, 8 Dec 2025 10:02 AM
1/8

बिग बॉस 19 के बाद शुरू होने वाले हैं ये दमदार रियलिटी शोज

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 बीते रविवार को खत्म हो चुका है और अब अगर आप भी इस सोच में हैं कि अब एंटरटेनमेंट के लिए क्या देखेंगे। तो आपके बता दें कि टीवी और ओटीटी पर कई नए रियलिटी शोज शुरू होने वाले हैं जो काफी एंटरटेनिंग भी होंगे। तो चलिए जानते हैं इन रियलिटी शोज के बारे में जो आपके लिए बिग बॉस का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2/8

The 50

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले में ही इस रियलिटी शो का अनाउंसमेंट किया गया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई तय रिलीज डेट नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि थ्रिलर से लबरेज यह शो दिसंबर के आखिरी तक जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो सकता है।

3/8

खतरों के खिलाड़ी 15

रोहित शेट्टी होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस अमूमन बिग बॉस के बाद ही शुरू होता है। बिग बॉस के इस सीजन में भी रोहित शेट्टी अपने शो का प्रमोशन करने आए थे। खबर है कि जनवरी में KKK 15 शुरू हो जाएगा जिसमें आपको आपके चहेते सेलेब्रिटीज भी नजर आ सकते हैं।

4/8

शार्क टैंक इंडिया (सीजन 5)

बिजनेस और स्टॉक मार्केट के शौकीनों के लिए शार्क टैंक उनका पसंदीदा शो है, लेकिन बाकी लोगों को भी यह काफी एंटरटेनिंग लगता है। नए साल की दमदार शुरुआत करते हुए 4 जनवरी 2026 से आपको यह शो सोनी लिव और सोनी टीवी पर देखने को मिलेगा।

5/8

एमटीवी स्प्लिट्सविला - प्यार वर्सेज पैसा

सनी लियोनी और करण कुंद्रा एक बार फिर वापसी करेंगे इस दमदार रियलिटी शो के जरिए। प्यार और पैसे को आपस में तोलता यह एमटीवी की यूनिक शो 9 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगा।

6/8

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

कपिल शर्मा ने खुद पिछले सीजन में बताया था कि उनकी नेटफ्लिक्स के साथ 4 सीजन्स की डील हुई थी। तभी से दर्शकों को अगले सीजन का इंतजार था। रियलिटी शोज के दीवानों के लिए कपिल शर्मा 20 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वापसी करेंगे।

7/8

सेलेब्रिटी मास्टर शेफ

वो रियलिटी शो जिसने बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को फेम दिलाया, वही रियलिटी शो जल्द ही फिर एक बार टीवी और ओटीटी पर वापस लौटने वाला है। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट कौन होंगे? यह हर कोई जानना चाहता है।

8/8

लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट

पिछला सीजन दमदार रहा था और यह सीजन भी बेमिसाल जाएगा इसके लक्षण अभी से नजर आ रहे हैं। तो ऐसे में अगर आप किसी कॉमेडी से लबरेज शो पर स्विच करना चाहते हैं तो यह रियलिटी शो भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।