Abhishek Bachchan Cheers For Nephew Agastya Nanda Ahead Of Ikkis Release Says It Is Huge Honour And Responsibility इक्कीस की रिलीज से पहले अभिषेक ने भांजे अगस्त्य को कहा- बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जो..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इक्कीस की रिलीज से पहले अभिषेक ने भांजे अगस्त्य को कहा- बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जो...

अग्स्तय नंदा की फिल्म इक्कीस रिलीज हो रही है, लेकिन मूवी की रिलीज से पहले उनके मामा अभिषेक बच्चन ने उनके लिए स्पेशल मैसेज दिया है सोशल मीडिया पर।

Wed, 17 Dec 2025 10:09 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
इक्कीस की रिलीज से पहले अभिषेक ने भांजे अगस्त्य को कहा- बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जो...

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा की फिल्म इक्कीस आ रही है। इस फिल्म के जरिए अगस्त्य बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले अगस्त्य के मामा अभिषेक बच्चन ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया है। अभिषेक का कहना है कि अगस्त्य ने एक बड़ी जिम्मेदारी ली है परमवीर चक्र पाने वाले सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाकर।

क्या बोले अभिषेक

मंगलवार को अगस्त्य के लिए अभिषेक ने एक्स पर लिखा कि अगस्त्य यह बहुत बड़ी स्म्मान और जिम्मेदारी है। हमारे देश के बड़े हीरो। आशा है कि आपने उन्हें रिस्पेक्ट दी होगी जो वह डिजर्व करते हैं। आप बहुत ही सिंसियर एक्टर हैं और आपका जो डेडिकेशन दिखा है अरुण जी के प्रति वो वाकई तारीफ के लायक है। भगवान और दर्शक आपको अपना आशीर्वाद जरूर दें।

नव्या ने भी भाई को किया सपोर्ट

अभिषेक के अलावा अगस्त्य की बहन नव्या ने भी अपने भाई को मोटिवेट किया है। उन्होंने लिखा, इस विजय दिवस पर हम याद कर रहे हैं अपने भारतीय हीरो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को। उन्होंने वो किया जो पूरी लाइफ में कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने हमें एहसास करवाया कि दुनिया को बदलने के लिए आपकी उम्र कभी भी कम नहीं होती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इक्कीस: धर्मेंद्र ने आखिरी फिल्म में जताई गांव वापस जाने की चाह; लोग हुए इमोशनल

जानें इक्कीस के बारे में

फिल्म इक्कीस की बात करें तो यह सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहगानी हैं जिन्होंने 1971 के इंडो-पाक वॉर में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

बता दें कि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। एक्टर इस फिल्म की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड थे और वह इसे देखना चाहते थे, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।