Delhi High Court highcourt confronted Rajpal Yadav You have gone to jail because you didnt honour your own commitment राजपाल यादव को कोर्ट से पड़ी फटकार; नहीं रखा अपने वादे का मान, आप जेल में हैं क्योंकि…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव को कोर्ट से पड़ी फटकार; नहीं रखा अपने वादे का मान, आप जेल में हैं क्योंकि…

राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई अब सोमवार को होगी। कोर्ट में उनके तरफ से दलील दी गई थी कि भतीजी की शादी है, वह पैसे दे दें इसलिए उन्हें बेल दे दी जाए। हालांकि कोर्ट ने इस बात पर उन्हें फटकार लगाई है।

Thu, 12 Feb 2026 03:43 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव को कोर्ट से पड़ी फटकार; नहीं रखा अपने वादे का मान, आप जेल में हैं क्योंकि…

राजपाल यादव को कुछ दिन और तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा। चेक बाउंस और लोन पेमेंट मामले में उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई थी। कोर्ट ने हियरिंग सोमवार तक स्थगित कर दी है। राजपाल के परिवार में शादी है। इसके चलते उन्होंने अपील की थी कि उन्हें जमानत दे दी जाए। हालांकि सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि वह जेल गए इसमें उनकी ही गलती है।

कुछ दिन और जेल में रहेंगे राजपाल

राजपाल यादव के डेढ़ दशक पुराने लोन के मामले में कुछ दिन और तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा। एक्टर की तरफ से कई बार यह आश्वसन दिया जा चुका है कि वह शिकायतकर्ता का पैसा चुका देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बात पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान राजपाल के वकील ने कोर्ट में स्टेटमेंट रखा था कि पैसे दे दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि आज फिर कहा जा रहा है कि पैसे दे दिए जाएंगे। जस्टिस शर्मा ने सुनवाई के दौरान ब्रेक से पहले वकील से कहा कि पैसे देने पर अपना मन बना लें।

राजपाल को पड़ी फटकार

कोर्ट की सुनवाई 2:30 बजे के बाद फिर से शुरू हुई। इस पर राजपाल के वकील ने कोर्ट से कहा कि वह राजपाल से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते रहे लेकिन नहीं हो पाया। उन्होंने बेल एप्लिकेशन फाइल कर दिया है। जस्टिस शर्मा ने फटकार लगाई, ‘राजपाल जेल गए हैं क्योंकि उन्होंने अपने ही वादे का मान नहीं रखा। कम से कम दो दर्जन बार उन्होंने कहा होगा कि पैसे दे देंगे लेकिन पैसे देकर कमिटमेंट पूरा करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’ राजपाल की बेल पर सुनवाई अब सोमवार को होगी। कोर्ट ने दूसरे पक्ष को बेल एप्लिकेशन का जवाब फाइल करने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं राजपाल यादव को 1.11 करोड़ देने वाले राव इंद्रजीत? जीते हैं लग्जरी लाइफ

राजपाल की भतीजी की है शादी

बता दें कि राजपाल यादव के परिवार में 19 फरवरी को शादी है। वह अपने भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाए गए हैं। बेल एप्लिकेशन में उन्होंने शादी अटेंड करने की अर्जी लगाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव 27+ साल से कर रहे फिल्में फिर 9 करोड़ के लिए क्यों गए जेल?

पूरे मामले पर एक नजर

राजपाल यादव ने 2010 में दिल्ली के एक बिजनसमैन से फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। उन्होंने अता पता लापता फिल्म बनाई और यह फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन पर पैसे वापस करने का दवाब बढ़ा। इसके बाद राजपाल यादव पर चेक बाउंस होने के केस फाइल किए गए। 2018 में राजपाल याद को मैजिस्टेरियल कोर्ट ने दोषी ठहराया और 6 महीने जेल की सजा सुनाई। इसके बाद 2019 में सेशल कोर्ट ने भी इस फैसले को सही ठहराया। इसके बाद से राजपाल कई बार पैसे देने का वादा कर चुके हैं। धीरे-धीरे अमाउंट बढ़ गया और आखिरकार राजपाल ने पैसा ना होने की बात कहकर सरंडर कर दिया और 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव रो पड़े, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले कहा- न पैसे हैं और न दोस्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।