Deepika Padukone Wrote Heart Touching Post on Motherhood Goes Viral 'ब्रेक तो चाहिए पर बेटी के बिना रह नहीं सकती', दीपिका पादुकोण ने बताया अपना 'टॉक्सिक ट्रेट', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'ब्रेक तो चाहिए पर बेटी के बिना रह नहीं सकती', दीपिका पादुकोण ने बताया अपना 'टॉक्सिक ट्रेट'

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के मां बनने के बाद दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका एक के बाद एक फिल्मों से बाहर हो जाना उनके चाहने वालों के जेहन में चिंता भी पैदा कर रहा है, इसी बीच एक्ट्रेस की यह पोस्ट सामने आई है।

Sun, 1 March 2026 10:58 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'ब्रेक तो चाहिए पर बेटी के बिना रह नहीं सकती', दीपिका पादुकोण ने बताया अपना 'टॉक्सिक ट्रेट'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी 'दुआ' को जन्म दिया था और तभी से वह काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को हैरान और इमोशनल दोनों कर दिया है। दीपिका ने अपनी एक ऐसी आदत या 'टॉक्सिक ट्रेट' का खुलासा किया है, जिससे आज की हर नई मां खुद को जोड़कर देख सकती है। दीपिका पादुकोण की यह इंस्टा स्टोरी बहुत से लोगों को रिलेटेबल लगी है और वो इसे अपनी फीड पर शेयर कर रहे हैं।

दीपिका का दिल छू लेने वाला पोस्ट

दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो नोट शेयर किया, जिसमें एक मां के इमोशन्स को बताया गया था। इस नोट में लिखा था, 'मेरा टॉक्सिक ट्रेट यह है कि मैं अपने बच्चे से इतना प्यार करती हूं कि मैं नहीं चाहती कि उसे कोई और देखे। मुझे ब्रेक की सख्त जरूरत है, लेकिन मैं उसके बिना रह भी नहीं सकती। मुझे 24 घंटे का सन्नाटा चाहिए, लेकिन साथ ही मुझे 24 घंटे बच्चे के साथ भी रहना है।' इस पर अपनी सहमति जताते हुए दीपिका ने लिखा, 'लो... मैंने कह दिया।' दीपिका का यह पोस्ट साफ बताता है कि एक मां के लिए बच्चे को पालना कितना मुश्किल और सैक्रिफाइज से भरा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो कमबैक नहीं कर पाएंगी कटरीना-कियारा? सिर्फ दीपिका-प्रियंका रखती हैं ऐसा दम!

इस शर्त के चलते हुईं फिल्मों से बाहर

बेटी दुआ के आने के बाद दीपिका ने अपने काम करने के घंटों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्मों 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल के मेकर्स से केवल 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की मांग की थी। हालांकि मेकर्स के साथ समय को लेकर हुए मतभेद की वजह से दीपिका को इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होना पड़ा। फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका की जगह अब तृप्ति डिमरी को लिया गया है, वहीं चर्चा है कि 'कल्कि 2' में उनकी जगह साई पल्लवी नजर आ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट में है दीपिका पादुकोण की ये टीशर्ट, जींस संग पहनीं तो दिखेगा हटके लुक

शाहरुख खान के साथ वापसी की तैयारी

भले ही दीपिका ने कुछ फिल्में छोड़ी हों, लेकिन उनके पास अब भी बड़े प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी, जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा, दीपिका साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक बड़े बजट की फिल्म में काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन 'एटली' कर रहे हैं। मालूम हो कि दीपिका ने एटली के साथ फिल्म 'जवान' में काम किया था, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 घंटे की शिफ्ट पर बोले आशुतोष, कहा- क्रिएटिवी पर पड़ता है असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।