क्राइम थ्रिलर सीरीज है ‘मटका किंग’, लोग बोले- बड़े समय बाद किसी का ट्रेलर देख मजा आया
अमेजन प्राइम वीडियो पर क्राइम थ्रिलर सीरीज आ रही है। इस सीरीज का नाम ‘मटका किंग’ है। आज इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। पढ़िए लोग क्या बोल रहे हैं।

Crime Thriller Series Matka King: विजय वर्मा की वेब सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। ट्रेलर के मुताबिक, इस सीरीज में ब्रिज भट्टी की कहानी दिखाई गई है जो एक साधारण कपास व्यापारी से मुंबई का सबसा बड़ा जुआ सम्राट बनता है।
क्या है ट्रेलर की कहानी?
ट्रेलर में हमें 1960 के दशक का बॉम्बे दिखाया जाता है। फिर ब्रिज भट्टी की कहानी शुरू होती है। वह कपास का व्यापार करते-करते सिस्टम की कमियों को पहचानता है और जुआ खेलने के तरीकों को बदलकर 'मटका' की शुरुआत करता है। धीरे-धीरे ये छोटा आदमी इतना बड़ा बन जाता है कि हर किसी की आंखों में खटकने लगता है।
विजय वर्मा का दमदार अभिनय
विजय वर्मा एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा रहे हैं। ट्रेलर में उनके लुक्स, बोलने का अंदाज और चेहरे के हाव-भाव 60 के दशक के बॉम्बे के मिजाज को बखूबी पकड़ते हैं।
नागराज मंजुले का निर्देशन
इस सीरीज को 'सैराट' फेम डायरेक्टर नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस सीरीज के जरिए उस दौर के बॉम्बे की बारीकियों, वहां की चॉल, पुराने कैफे और मटका अड्डों को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया है।
लोगों का रिएक्शन
लोगों को ‘मटका किंग’ का ट्रेलर पसंद आ रहा है। वे कह रहे हैं कि उन्हें बड़े दिनों बाद किसी सीरीज का ट्रेलर इतना दमदार लगा है। एक ने लिखा, ‘ट्रेलर देखकर सीरीज देखने का मन कर रहा है। बड़े दिनों बाद हो रहा है ऐसा।’ दूसरे ने लिखा, ‘भाई मजेदार है ट्रेलर यार।’
डायलॉग्स
लोगों को सीरीज के डायलॉग्स भी काफी पसंद आ रहे हैं। जैसे, ‘ये जिंदगी भी कितनी अजीब है, सिर्फ एक चीज पर चलती है, उम्मीद’; ‘तुम ठीक से बुरे भी तो नहीं हो’; ‘हारने वाले पर कभी फिल्म नहीं बनती न, हीरो हमेशा जीतता है फिल्म में।’
कब और कहां देखें?
'मटका किंग' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। आप इस सीरीज को 17 अप्रैल से देख सकते हैं। यह सीरीज न केवल जुए की दुनिया की गहराई को दिखाएगी, बल्कि उस समय के सामाजिक और आर्थिक हालातों पर भी रोशनी डालेगी।
सीरीज देखें या नहीं?
अगर आप क्राइम ड्रामा के शौकीन हैं, तो 'मटका किंग' इस साल की आपकी सबसे पसंदीदा सीरीज हो सकती है। विजय वर्मा का स्वैग और नागराज मंजुले की रॉ कहानी इसे मस्ट-वॉच बनाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन