box office hit films recieved lowest imdb rating, salman khan 4 films, this one received only 1 9 rating बॉक्स ऑफिस पर हिट इन फिल्मों को IMDb पर मिली 5 से कम रेटिंग, सलमान की 4 फिल्में शामिल, मिली 1.9 रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉक्स ऑफिस पर हिट इन फिल्मों को IMDb पर मिली 5 से कम रेटिंग, सलमान की 4 फिल्में शामिल, मिली 1.9 रेटिंग

बॉक्स ऑफिस पर हिट और ब्लॉकबस्टर हुई इन फिल्मों को IMDb पर 5 से भी कम रेटिंग मिली है। हैरानी वाली बात ये है कि इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान की 4 फिल्में शामिल हैं जो कमाई तो कर पाई लेकिन IMDb पर 5 से भी कम रेटिंग है। सलमम की इस एक फिल्म को मिली 1।9 रेटिंग फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हिट।

Wed, 4 Feb 2026 08:03 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉक्स ऑफिस पर हिट इन फिल्मों को IMDb पर मिली 5 से कम रेटिंग, सलमान की 4 फिल्में शामिल, मिली 1.9  रेटिंग

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो सुपरस्टार और एक्टर्स के स्टारडम की वजह से बॉक्स ऑफिस पर हिट तो हो गई,लेकिन कहानी में दम नहीं। IMDb पर इन फिल्मों को सबसे कम रेटिंग मिली। ये वहीं फिल्में हैं जिन्होंने प्रोड्यूसर्स का पैसा डूबने से तो बचा लिया लेकिन ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई। हैरान वाली बात ये है कि इस लिस्ट में सलमान खान की चार ऐसी फिल्में हैं जिन्हें IMDb पर 5 या उससे से भी कम रेटिंग मिली है। एक फिल्म तो सिर्फ 1.9 रेटिंग की ले पाई।

सलमान खान कोहिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक माना जाता है। एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस सफल साबित हुई हैं। लेकिन उनकी इन सफल फिल्मों को IMDb पर रेटिंग अच्छी नहीं मिली है।

रेडी

साल 2011 में आई सलमान खान और असिन की फिल्म रेडी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म को IMDb पर सिर्फ 5 की रेटिंग मिली हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ऐसा डायरेक्टर जिसने कभी नहीं दी सुपरहिट फिल्म, फिर भी जीते 4 नेशनल अवॉर्ड
ये भी पढ़ें:सनी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन तक इन 11 एक्टर्स ने वकील के किरदार को कर दिया अमर

प्रेम रतन धन पायो

सलमान खान की ही दूसरी फिल्म प्रेम रतन धन पायो 2015 में आई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। लेकिन IMDb पर इस फिल्म को 4.4 की रेटिंग मिली हुई है।

prem ratan dhan payo

ट्यूबलाइट

ट्यूबलाइट 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के भाई सोहेल खान भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी सलमान के उस किरदार पर टिकी थी को अपने भाई की तलाश में निकलता है। बॉक्स ऑफिस पर हिट इस फिल्म को IMDb पर 4 की रेटिंग मिली हुई है।

रेस 3

साल 2018 में आई सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही। फिल्म की ये कमाई सलमान के स्टारडम की वजह से हुई थी। सलमान की इस फिल्म को IMDb पर सबसे कम 1.9 की रेटिंग मिली है।

सन ऑफ सरदार

सन ऑफ सरदार साल 2012 में आई अजय देवगन की शानदार कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई एक्टर नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर हिट इस फिल्म को IMDb 4.4 की रेटिंग मिली हुई है।

son of sardaar



गुंडे

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म गुंडे साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए थे। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। लेकिन इस फिल्म को IMDb पर मिली है 2.8 की रेटिंग।

जुड़वा 2

वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 को थिएटर में जबरदस्त ऑडियंस मिली थी। फिल्म में एक्टर डबल रोल में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई। लेकिन इस फिल्म को IMDb पर सिर्फ 3.7 की रेटिंग मिली हुई है।

हाउसफुल 4

अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसी फिल्म का गाना बाला जबरदस्त हिट था। थिएटर पर हिट इस फिल्म की IMDb रेटिंग सिर्फ 3.6 थी।

बागी 3
2020 में आई टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 में आई जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही। लेकिन IMDb पर इस फिल्म को सिर्फ 2.3 की रेटिंग मिली हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।