एक ऐसा डायरेक्टर जिसने कभी नहीं दी सुपरहिट फिल्म, फिर भी जीते 4 नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए
हिंदी सिनेमा में एक ऐसा डायरेक्टर भी हुआ है जिसने कभी कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी। अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन फिर भी इस डायरेक्टर ने अपने नाम चार नेशनल अवॉर्ड किए। शानदार म्यूजिक और यादगार किरदार दिए।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार डायरेक्टर हुए। इन डायरेक्टर्स ने अपने बेहतरीन विजन और डायरेक्शन की कला से हिंदी सिनेमा को यादगार फिल्में दी। बॉक्स ऑफिस पर हिट की गारंटी देने वाले इन डायरेक्टर्स की लिस्ट में एक ऐसा भी नाम शामिल है जिसकी लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप या एवरेज रही। लेकिन इसके बावजूद डायरेक्टर और इनकी फिल्मों ने चार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए। इस डायरेक्टर का नाम है विशाल भारद्वाज। कई एक्टर्स को यादगार किरदार देने वाले विशाल। इनकी फिल्मों का म्यूजिक हमेशा अलग और हटके रहा है।
शानदार डायरेक्टर ने दी ये फिल्में
साल 2002 में आई फिल्म मकड़ी से अपने डायरेक्टोरियल करियर की शुरुआत करने वाले विशाल भरद्वाज ने मकबूल, ओमकारा, कमीने, इश्किया, 7 खून माफ, एक थी डायन, हैदर, तलवार, रंगून, पटाका जैसी फिल्में बनाई। इनमें से अधिकतर फिल्मों का म्यूजिक भी खुद विशाल भारद्वाज ने तैयार किया जो खूब पसंद किया गया। वो विशाल भारद्वाज ही थे इनकी वजह से फिल्म ओमकार से लंगड़ा त्यागी जैसा किरदार पैदा हुआ, हैदर ने तो कश्मीर दिखा दिया। पटाका में दो बहनों के बीच का कलह दिखा दिया। इतनी शानदार फिल्मों के बावजूद डायरेक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाका नहीं कर सकी। अभी तक की उनकी फिल्मोग्राफी में एकाध फिल्म होगी जो सेमी हिट रही हो। बाकी सभी फ्लॉप और एवरेज थीं।

पहली फिल्म को मिली तारीफ
फ्लॉप और अवेरेज फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज के काम को सरकार की तरफ से सराहना मिली। उनकी चार फिल्मों ने नेशनल अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उनकी पहली फिल्म मकड़ी के लिए श्वेता बासु प्रसाद ने भी नेशनल अवॉर्ड जीता था।
द ब्लू अम्ब्रेला
साल 2005 में आई फिल्म द ब्लू अम्ब्रेला ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म की का डायरेक्शन, प्रोडक्शन और कहानी लेखन का काम विशाल भारद्वाज ने ही किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
ओमकारा
इसके बाद साल 2006 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ओमकारा को स्पेशल जूरी केटेगरी में बेस्ट फीचर फिल्म नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म का डायरेक्शन और स्क्रीन राइटिंग विशाल भारद्वाज ने लिखी थी। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन किरदार आज भी मशहूर हैं।

हैदर
साल 2014 में आई शाहिद कपूर की फिल्म हैदर का डायरेक्शन, प्रोडक्शन और स्क्रीनप्ले विशाल भारद्वाज ने किया था। डायरेक्टर ने बेस्ट स्क्रीनप्ले, डायलॉग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था। ये एक सेमी हिट साबित हुई।
तलवार
2015 में आई फिल्म तलवार ने भी बेस्ट स्क्रीनप्ले केटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता था। हालांकि, इस फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया था। प्रोडक्शन और स्क्रीनप्ले विशाल भारद्वाज ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सेमी हिट थी।




साइन इन