Border 2 Republic Day Collection Prediction How Much Sunny Deol Movie Can Earn on 26 January 26 जनवरी पर कितने करोड़ कमा सकती है बॉर्डर-2? एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी सुनकर नहीं होगा यकीन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

26 जनवरी पर कितने करोड़ कमा सकती है बॉर्डर-2? एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी सुनकर नहीं होगा यकीन

Border 2: सनी देओल की शेर जैसी दहाड़ सिनेमाघरों में गूंज रही है और माउथ पब्लिसिटी इस फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर ले जाने का काम कर रही है। लेकिन असली जादू तो 26 जनवरी को देखने को मिलेगा।

Sat, 24 Jan 2026 11:02 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
26 जनवरी पर कितने करोड़ कमा सकती है बॉर्डर-2? एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी सुनकर नहीं होगा यकीन

फिल्म 'बॉर्डर-2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ही चर्चा में आ गई थी और अब जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो इसकी टिकटें मिलना मुश्किल हो रहा है। रिपब्लिक डे पर फिल्म के लिए जरबदस्त डिमांड देखने को मिल सकती है और इसे ध्यान में रखते हुए थिएटर मालिकों ने 24x7 शोज चलाने का फैसला किया है। बात बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इसने अपना दमखम दिखा दिया है, लेकिन असकी धमाका तो गणतंत्र दिवस पर देखने को मिलेगा।

शनिवार को कितना रहा कुल कलेक्शन?

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने फिल्म की शनिवार की कमाई का आंकड़ा जारी किया है। साथ ही साथ यह भविष्यवाणी भी की है कि यह 26 जनवरी के दिन कितनी कमाई कर सकती है। सुमित कादेल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "शनिवार को फिल्म बॉर्डर-2 ने 38 से 40 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है। बड़े शहरों समेत सभी जगहों पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त ग्रोथ हुई है।" इसके आगे ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया है कि बॉर्डर-2 रिपब्लिक डे और रविवार के दिन कितनी कमाई कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉर्डर 2 ने धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ा, कमा डाले इतने करोड़
ये भी पढ़ें:24 घंटे चलाए जाएंगे बॉर्डर-2 शोज, फिल्म की टिकटें मिलना हुआ मुश्किलें

रिपब्लिक डे पर करेगी कितनी कमाई?

सुमित कादेल ने लिखा, "शनिवार की जबरदस्त कमाई ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस की छुट्टी) को और भी धमाल मचाएगी और पूरी संभावना है कि दोनों दिन यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।" यानि रविवार और सोमवार को फिल्म बहुत आराम से 50 करोड़ से ऊपर की कमाई कर सकती है। बता दें कि फिल्म से सनी देओल के डायलॉग सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, सनी देओल और दिलजीत दोसांझ ने भी काम किया है।

मिलेगा माउथ पब्लिसिटी का फायदा

फिल्म का पहला पार्ट एक कल्ट हिट रहा था और अब दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों को एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर नजर आ रहा है। फिल्म की रिलीज के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि दर्शकों ने भी इसे हरी झंडी दे दी है। कमाई के साथ-साथ फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी पूरा फायदा मिलेगा। धुरंधर की तरह ही इस फिल्म की लंबाई भी 3 घंटे के करीब है, लेकिन कहानी पर पकड़ आपको बोर नहीं होने देती है। फिल्म के लिए ज्यादातर विशेषज्ञों का रिएक्शन पॉजिटिव ही रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।