Border 2 Shows to Run 24x7 in Republic Day Weekend Theaters took Decision in Tickets Increasing Demand 24 घंटे चलाए जाएंगे बॉर्डर-2 शोज, फिल्म की टिकटें मिलना हुआ मुश्किलें, रात के 3 बजे भी चलेगा शो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

24 घंटे चलाए जाएंगे बॉर्डर-2 शोज, फिल्म की टिकटें मिलना हुआ मुश्किलें, रात के 3 बजे भी चलेगा शो

Border 2 Shows Increased: सनी देओल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर-2 के बढ़ते क्रेज को देखते हुए थिएटर मालिकों ने इस फिल्म के शोज बढ़ाने का फैसला किया है। अब आप रात के 3 बजे भी यह फिल्म देख पाएंगे।

Sat, 24 Jan 2026 09:50 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
24 घंटे चलाए जाएंगे बॉर्डर-2 शोज, फिल्म की टिकटें मिलना हुआ मुश्किलें, रात के 3 बजे भी चलेगा शो

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बॉर्डर-2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी और इसे काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक फिर एक बार सनी देओल की उसी एनर्जी को फील करने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स के देखते हुए सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म के शोज 24 घंटे चलाने का फैसला किया है। रिपब्लिक डे वीकेंड में फिल्म को लेकर आ रही जबरदस्त डिमांड को देखते हुए मेकर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स और थिएटर मालिकों ने मिलकर यह तय किया है।

बढ़ती डिमांड को देखकर लिया फैसला

दर्शकों को अपनी पसंदीदा फिल्म की टिकटें आसानी से मिल सकें और फिल्म को छुट्टी का पूरा फायदा मिले, इसी बात का ध्यान रखते हुए थिएटर मालिकों ने आधी रात के बाद तक के शोज चालू कर दिए हैं। यानि फिल्म देखने के शौकीन रात के 3 बजे वाला शो भी देखने जा सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक मूवी मैक्स नाम की थिएटर चेन ने पोस्ट मिडनाइट शोज रात के 1.20 बजे और 3 बजे भी चलाने का फैसला किया है। यह मूव दर्शकों की डिमांड को पूरा करने को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

24 घंटे चलाए जाएंगे बॉर्डर-2 के शोज

वहीं मुंबई के अंधेरी ईस्ट वाले PVR संगम ने रात के करीब 2 बजे भी एक शो चलाने का फैसला किया है। भयंडर में स्थित एक सिनेमाघर ने सुबह से 7 बजे से बॉर्डर-2 के शोज शुरू करने का फैसला किया है। बॉर्डर-2 की टिकटों के लिए बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए इस बात की संभावना है कि अन्य थिएटर मालिक भी यह कदम उठाएं और खासतौर पर 26 जनवरी के दिन सुबह जल्दी से शुरू करके देर रात तक शोज उपलब्ध करवाएं। फिलहाल अभी जो स्थिति है उससे साफ है कि बॉर्डर-2 के शोज 24 घंटे चलने वाले हैं।

पहले ही दिन की कमाई के उड़ा दिए होश

बात फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर-2 ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई करके सबके होश उड़ा दिए हैं। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म बड़े आराम से पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। यह फिल्म साल 1971 में आई वॉर ड्रामा फिल्म की सीक्वल है। हालांकि इस पार्ट की कहानी का पिछले पार्ट वाली फिल्म से कुछ लेना-देना नहीं है। यह एक अलग युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।