Border 2 Day 2 Box Office Collection Beats Dhurandhar 65 total india net sunny deol varun dhawan film बॉर्डर 2 ने धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ा, दो दिन में कमा डाले इतन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉर्डर 2 ने धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ा, दो दिन में कमा डाले इतन

Border 2 Box Office: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने दो दिन में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं दूसरे दिन कैसा रहा फिल्म का हाल।  

Sat, 24 Jan 2026 10:48 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉर्डर 2 ने धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ा, दो दिन में कमा डाले इतन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दूसरे दिन भी बॉर्डर 2 का कलेक्शन धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन से ज्यादा रहा था। इस वॉर ड्रामा फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई की थी।

बॉर्डर 2 के दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन 30 करोड़ (नेट कलेक्शन) और आज यानी 24 जनवरी को फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की है। इस तरह बॉर्डर ने दो दिन में 65 करोड़ की कमाई कर ली है।

धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन से ज्यादा की कमाई

बॉर्डर 2 ने दूसरे दिन भी धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 32 करोड़ की कमाई की थी। बॉर्डर 2 ने धुरंधर के दूसरे दिन के कलेक्शन को भले ही पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन अपनी फिल्म गदर 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन को पछाड़ नहीं पाई है।

अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई बॉर्डर 2

गदर 2 ने पहले दिन 40.1 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन गदर 2 ने 43.80 करोड़ की कमाई की थी। गदर 2 साल 2001 में आई सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल थी। बॉर्डर 2 भी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है।

फिल्म की स्टार कास्ट

बॉर्डर 2 की बात करें तो इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को निधि दत्ता, जेपी दत्ता, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने प्रोड्यूस किया है। बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।