bollywood romantic heroes surprised audience by playing villain in the films see बॉलीवुड के इन 10 रोमांटिक एक्टर्स ने विलेन बन ऑडियंस के उड़ाए होश, नंबर 2 तो हीरो पर भी पड़ा भारी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉलीवुड के इन 10 रोमांटिक एक्टर्स ने विलेन बन ऑडियंस के उड़ाए होश, नंबर 2 तो हीरो पर भी पड़ा भारी

पहले के जमाने में विलेन के चेहरे से बच्चे डर जाते थे।भयानक आवाज, लंबी दाढ़ी, और साथ में रहने वाले गुंडे। लेकिन नए बॉलीवुड के विलेन बदल गए हैं। कभी हीरो बन रोमांटिक फिल्मों को एंटरटेन करने वाले ये एक्टर जब विलेन बने तो ऑडियंस हैरान हो गई।

Sun, 8 Feb 2026 09:48 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉलीवुड के इन 10 रोमांटिक एक्टर्स ने विलेन बन ऑडियंस के उड़ाए होश,  नंबर 2 तो हीरो पर भी पड़ा भारी

एक दौर था जब फिल्मों के विलेन, गब्बर, शकाल और मोगैम्बो जैसे डरावने होते थे। बड़ी हुई दाढ़ी, बिखरे बाल, गंदे कपड़े और घोड़े पर आने वाले ये विलेन अपने गिरोह के साथ चलते थे और इशारे भर से अपना काम बनवा लेते थे। लेकिन समय के साथ हिंदी फिल्मों के ये विलेन भी बदल गए और इसी के साथ बदल गई विलेन की छवि। अब फिल्मों के हीरो भी विलेन के रोल निभा रहे हैं। ये ऐसे विलेन हैं जो महंगी कार से चलते हैं, लुक्स में तो कोई इन्हें फेल नहीं कर सकता।

अर्जुन रामपाल

bollywood new age villain

साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में अर्जुन रामपाल ने विलेन मुकेश का किरदार निभाया था। कभी हीरो के किरदार निभाने वाले अर्जुन को इस किरदार में पसंद किया गया था। फिल्म जबरदस्त हिट थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस एक्टर ने तोड़ा था राजकुमार का घमंड, गुस्से में पकड़ ली थी कॉलर
ये भी पढ़ें:कोटा की महारानी थी इस बॉलीवुड विलेन की पत्नी, ये हैं पॉपुलर विलेन की पत्नियां

रणवीर सिंह

bollywood new age villain

रणवीर सिंह को पद्मावत में खिलजी बने देख ऑडियंस हैरान थी। इस फिल्म के हीरो शाहिद कपूर थे और हीरोइन थीं दीपिका। लेकिन खिलजी ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी।


रितेश देशमुख

bollywood new age villain

रितेश देशमुख जैसे चॉकलेट हीरो को विलेन बने देखना ऑडियंस के लिए सरप्राइज था। एक विलेन के बाद उन्हें अजय देवगन की फिल्म रेड 2 में नेगेटिव किरदार में देखा गया था। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट थीं।

संजय दत्त

bollywood new age villain

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड हीरो की थी। लेकिन अब वो फिल्मों में विलेन बने नजर आते हैं। अग्निपथ में उनका नेगेटिव रोल और KGF में अधीरा के किरदार को पसंद किया गया था।


इमरान हाशमी

bollywood new age villain

इमरान हाशमी को रोमांटिक हीरो कहा जाता है। लेकिन एक्टर ने सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में विलेन का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, फिल्म को खास रिस्पांस नहीं मिला।

बॉबी देओल

bollywood new age villain

सबसे ज्यादा हैरानी बॉबी देओल के किरदार अबरार को देखकर हुई थी। हिंदी फिल्मों के रोमांटिक हीरो बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में विलेन का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का एक्शन सीन खूब खबरों में बना रहा।

राघव जुयाल

bollywood new age villain


राघव जुयाल को डांसर के तौर पर ही जाना जाता था। एकाध फिल्म में काम भी किया था। लेकिन जब फिल्म किल आई तो उन्हें इतने नेगेटिव रोल में देखकर ऑडियंस हैरान थी। उनके करियर का सबसे शानदार रोल रहा।

आर माधवन

bollywood new age villain


आर माधवन को ऑडियंस अभी भी उनके हीरो मैडी के रूप में जानती हैं। लेकिन जब अजय देवगन की फिल्म शैतान में उन्होंने लड़कियों को वश में करने वाले तांत्रिक का किरदार निभाया तो ऑडियंस सरप्राइज थी।

अर्जुन कपूर

bollywood new age villain

अर्जुन कपूर के नाम कोई बड़ी हिट फिल्में नहीं हैं। लेकिन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में उनके विलेन वाले किरदार को पसंद किया गया था। हालांकि, इस फिल्म को खास रिएक्शन नहीं मिला था।

अक्षय खन्ना

bollywood villain

अक्षय खन्ना को हलचल जैसी फिल्मों में पसंद किया गया था। एक्टर का करियर सलमान या शाहरुख जैसे ब्लॉकबस्टर बेशक नहीं था। लेकिन अक्षय की परफॉरमेंस ने हमेशा खुश किया। हीरो बनकर इन्हें इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली जितनी विलेन रहमान डकैत बनकर फिल्म रही है। फिल्म धुरंधर में इनके काम को पसंद किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।