this actor challenge raaj kumar and sunil dutt caught him with his collar इस एक्टर ने तोड़ा था राजकुमार का घमंड, गुस्से में पकड़ ली थी कॉलर, इस विलेन ने कही थी पंजा लड़ाने की बात
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस एक्टर ने तोड़ा था राजकुमार का घमंड, गुस्से में पकड़ ली थी कॉलर, इस विलेन ने कही थी पंजा लड़ाने की बात

इस एक्टर ने तोड़ा था राजकुमार का घमंड, गुस्से में पकड़ ली थी कॉलर, इस विलेन ने कही थी पंजा लड़ाने की बात

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर थे। एक्टर अपने आगे दूसरे हर एक्टर को कमतर समझते हुए अक्सर उनकी बेइज्जती कर दिया करते थे। लेकिन जब उनका सामना सुनील दत्त से हुआ तो उनका घमंड चूर हो गया।

Usha ShrivasMon, 15 Sep 2025 07:56 PM
1/7

राज कुमार और सुनील दत्त

राज कुमार और सुनील दत्त ने अपने करियर में साथ में काम भी किया है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में जुबानी टक्कर की खबर सामने आई थी। सुनील दत्त से मिले जवाब के बाद राज कुमार का घमंड चूर हो गया था।

2/7

एक्टर सुनील दत्त से मजाक

दोनों एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान राज कुमार ने अपने को-एक्टर सुनील दत्त से मजाक में पूछा दत्त साहब आप फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे सुनील दत्त ने शालीनता से जवाब दिया ‘मैं रेडियो में अनाउंसर था’।

3/7

राजकुमार का तंज

इस जवाब पर राज कुमार बोले अच्छा तो आप अनाउंसर से हीरो बन गए कमाल है। सुनील दत्त ने मुस्कुराते हुए पलटवार किया हां और आप फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे राजकुमार ने गर्व से कहा ‘मैं पुलिस में सब इंस्पेक्टर था’।

4/7

सुनील दत्त का जवाब

सुनील दत्त ने उसी अंदाज में जवाब दिया वाह अब एक पुलिस वाला भी एक्टिंग कर रहा है यह भी कमाल है सुनील दत्त की इस तीखी प्रतिक्रिया ने राजकुमार की घमंडी से भरे रवैए को तगड़ा जवाब दिया था।

5/7

पकड़ ली कॉलर

इसके अलावा फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार किसी दूसरी दिशा में देखकर डायलॉग बोल रहे थे। सुनील दत्त को एक्टर का ये रवैया पसंद नहीं आया और उन्होंने राजकुमार का कॉलर पकड़कर कहा मेरी तरफ मुंह करके बात करो। किसी को उम्मीद नहीं थी कि सुनील दत्त ऐसा बर्ताव कर सकते हैं।

6/7

घमंडी रवैया

इसके अलावा एक्टर एक्टर अमजद खान ने भी राज कुमार के घमंडी रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वो चाहे तो उनसे पंजा लड़ा सकते हैं। लेकिन जो भी वो कहना चाहते हैं वो उनके मुंह पर कहे। पीठ पीछे नहीं।

7/7

मुकेश खन्ना

एक बार मुकेश खन्ना ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि राज कुमार कमाल के एक्टर थे। लेकिन वो बहुत जल्दी डर जाते थे।