Actress Who Affair With A Father Of 6 Pregnant became mother of 2 daughters without getting married one is a superstar वो एक्ट्रेस जिसे 6 बच्चों के पिता से हो गया था प्यार, बिना शादी किए दो बच्चे, एक है बॉलीवुड की बड़ी स्टार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

वो एक्ट्रेस जिसे 6 बच्चों के पिता से हो गया था प्यार, बिना शादी किए दो बच्चे, एक है बॉलीवुड की बड़ी स्टार

 आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जिंदगी की कहानी को सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री की बड़ी स्टार रही है और इसकी बेटी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है।

Sun, 28 Dec 2025 03:15 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
वो एक्ट्रेस जिसे 6 बच्चों के पिता से हो गया था प्यार, बिना शादी किए दो बच्चे, एक है बॉलीवुड की बड़ी स्टार

सितारों की जिंदगी हमें पर्दे पर जितनी चमकदार दिखती है, असल में कई बार ऐसा होता है। कई स्टार्स की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जिंदगी की कहानी को सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री की बड़ी स्टार रही है और इसकी बेटी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है। लेकिन निजी जिंदगी में खुद इस एक्ट्रेस ने इतने ताने और जुल्म सहे जिसे सुनकर आप भी सिहर उठेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस और कौन हैं उनकी सुपरस्टार बेटी।

पुष्पावल्ली

दो शादियां, दोनों नाकाम

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम पुष्पावल्ली है। इस एक्ट्रेस का 30 के दशक में खूब जलवा था। इसने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था और पहली ही फिल्म में छोटी सीता का किरदार निभाया था। लेकिन पुष्पावल्ली को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'मिस मालिनी' से मिली। अपने करियर में पुष्पावल्ली ने कई सुपरहिट फिल्में दी। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा, पर्सनल लाइफ उतनी की खबरा। पुष्पावल्ली ने दो शादियां की, लेकिन दोनों ही टूट गई। दूसरे पति ने तो इस एक्ट्रेस को पत्नी का दर्जा देने से ही इनकार कर दिया था और जिंदगी भर पाई-पाई को मोहताज रखा।

पुष्पावल्ली रेखा

6 बच्चों के पिता से हो गया था प्यार

बता दें कि पुष्पावल्ली ने पहली शादी साल 1940 में आई वी रंगचारी से की थी, पर यह रिश्ता नहीं चला और 6 साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे। पुष्पावल्ली के जीवन में तब नया मोड़ आया जब उन्हें नए अभिनेता जेमिनी गणेशन के साथ फिल्म 'मिस मालिनी' में मुख्य भूमिका मिली। पुष्पावल्ली को गणेशन से प्यार हो गया और दोनों के बीच संबंध बन गए, हालांकि दोनों की पहले से ही शादी हो चुकी थी। हालांकि, गणेशन ने पुष्पावल्ली को कभी पत्नी का दर्जा नहीं दिया, इसके बावजूद एक्ट्रेस ने पूरा जीवन उनके प्यार में बिता दिया। पुष्पावल्ली और गणेशन की दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा हैं, और छोटी बेटी राधा हैं, जिनकी शादी हो गई और वे अमेरिका में बस गईं। बता दें कि रेखा की मां पुष्पावल्ली का निधन 1991 में हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।