प्रीति जिंटा ने पति के साथ देखी धुरंधर, एक्टर्स-डायरेक्टर की तारीफ में बोलीं- सबसे खास…
पति के साथ धुरंधर देखने गई प्रीति जिंटा ने बताया फिल्म देखने का अनुभव। एक्ट्रेस ने कहा कि पति के साथ वो काफी समय बाद फिल्म देखने गई थी और उन्हें पता नहीं चला कि ये साढ़े तीन घंटे कैसे निकल गए। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के लिए खास बात लिखी है।

इस समय रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की छाई हुई है। आम ऑडियंस के साथ सेलेब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम शामिल हो गया है। प्रीति फिल्मों में बेशक नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस फिल्मों से जुड़ी जरूर हुई हैं। प्रीति ने आज समय निकाल कर थिएटर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर देख डाली। एक्ट्रेस ने फिल्म में नजर आए एक्टर्स और मेकर्स की तारीफ करते हूयते पोस्ट शेयर किया है।
प्रीति जिंटा ने की धुरंधर की तारीफ
प्रीति ने फिल्म के एक सीन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज का दिन शानदार रहा। लंबे समय बाद मैंने पति के साथ दोपहर के शो में कोई फिल्म देखी है। और वाह क्या शानदार फिल्म थी। बिना किसी कमियों वाली परफॉरमेंस से भरी हुई फिल्म। फिर चाहे रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा हों। सधी हुई कहानी और दिल छू लेने वाला म्यूजिक और सबसे खास आदित्य धर का डायरेक्शन बहुत पसंद आया। ये फिल्म हर किसी के लिए लव लेटर है जिसने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन दे दिया। साढ़े तीन घंटे पलक छपकते हुए हुए निकल गए। इसे दोबारा देखने के लिए तैयार हूं। आदित्य धर आप शब्दों के जादूगर हैं।”

डायरेक्टर आदित्य धर के काम को मिल रही है तारीफ
बता दें, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त स्टारर धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। फिल्म में देश में घटित हुई कई सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है जो आम लोगों के रोंगटे खड़े कर देगा। एक्टर की जानदार परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। इस फिल्म में एक्टर्स की परफॉरमेंस के अलावा डायरेक्शन और डायरेक्टर आदित्य धर की देशभक्ति भावना को पसंद किया जा रहा है। इससे पहले फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में भी ये जादू पहले देखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन