dhurandhar actor akshaye khanna first reaction on film success read धुरंधर की सक्सेस पर रहमान डकैत अक्षय खन्ना का पहला रिएक्शन आया सामने, बोले-मजा आ गया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर की सक्सेस पर रहमान डकैत अक्षय खन्ना का पहला रिएक्शन आया सामने, बोले-मजा आ गया

धुरंधर मैं रहमान डकैत बन तारीफ पाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना ने फिल्म की सफलता पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। फिल्म में एक्टर के किरदार का एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इतनी सफलता के बीच बेफिक्र हैं एक्टर।

Wed, 17 Dec 2025 06:37 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर की सक्सेस पर रहमान डकैत अक्षय खन्ना का पहला रिएक्शन आया सामने, बोले-मजा आ गया

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का एंट्री सीन वायरल होने के बाद चौतरफा एक्टर की परफॉरमेंस के चर्चे और फिल्म की तारीफ हो रही है। यही वजह है कि सिर्फ 12 दिनों में फिल्म ने 400 करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर लिया है। अक्षय खन्ना की तारीफ में आम ऑडियंस के अलावा सेलिब्रिटीज भी आगे आए हैं। एक्ट्रेस, पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने तो अक्षय की परफॉर्मेंस को ऑस्कर देने की बात कह दी थी। अब इन सब के बीच अक्षय खन्ना का पहला रिएक्शन सामने आ गया है।

अक्षय खन्ना की तारीफ

धुरंधर की कास्टिंग के लिए तारीफें बटोर रहे मुकेश छाबड़ा ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना के रिएक्शन के बारे में बात की। साथ ही ये बताया कि वो अपना रोल किस तरह से निभाते हैं। मिस मालिनी के साथ बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने पहले तो एक्टर की तारीफ करते हुए कहा,“अक्षय खन्ना एक ऐसे एक्टर हैं, उनकी अभिनय शैली इतनी अलग है कि वह कभी भी किसी की नकल नहीं लगती। वह जो कुछ भी करते हैं, उसमें अपना एक अलग अंदाज डालते हैं और इतनी सहजता से करते हैं कि आप उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के नाम हैं ये 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में
ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा कर चुके हैं Fa9la डांस, वायरल हुआ

धुरंधर की सफलता पर अक्षय खन्ना का रिएक्शन

मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि फिल्म की सफलता पर अक्षय का क्या रेअक्टिन है। उन्होंने कहा, “आज सुबह मैं उनसे (अक्षय खन्ना) से बात कर रहा था और वह बेफिक्र थे। उन्होंने बस इतना कहा, ‘हां, मजा आया।’ उन्हें पता है कि वह अपने काम में कितना प्यार लगाते हैं। जब मैं कुछ बार सेट पर गया, तो मैंने उनके काम करने के तरीके को समझा। वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं, अपनी पर्सनालिटी को बहुत सावधानी से संभालते हैं, अपने सीन को कई बार पढ़ते हैं और पूरी तरह से तैयार रहते हैं। मुझे लगता है कि यह जादू उनके काम में झलकता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा

बता दें, धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी गौरव घेरा जैसे एक्टर्स मुकेश छाबड़ा ने ही फिल्म में कास्ट किया था। इससे पहले भी डायरेक्टर कई फिल्मों के लिए एक्टर्स का चयन कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।