Preity Zinta accompanied Bobby Deol and Tanya on their honeymoon बॉबी देओल-तान्या के हनीमून पर साथ गई थीं प्रीति जिंटा, खुद को बताया दोनों की लव स्टोरी का हिस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉबी देओल-तान्या के हनीमून पर साथ गई थीं प्रीति जिंटा, खुद को बताया दोनों की लव स्टोरी का हिस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या के साथ एक पोस्ट शेयर कर पुरानी यादें ताजा की हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो दोनों की लव स्टोरी का हिस्सा थीं और उनके हनीमून के दौरान भी उनके साथ थीं।

Wed, 15 Oct 2025 10:01 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉबी देओल-तान्या के हनीमून पर साथ गई थीं प्रीति जिंटा, खुद को बताया दोनों की लव स्टोरी का हिस्सा

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की मुलाकात वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे और बॉबी को सामने देखते ही प्रीति ने उन्हें गले लगा लिया था। एक्टर की पत्नी तान्या भी साथ मौजूद थीं। अब प्रीति ने अपने पुराने दोस्तों की लव स्टोरी और इनके हनीमून के बारे में बात की है। बॉबी और प्रीति ने साल 1998 में आई फिल्म सोल्जर में साथ काम किया था। अब प्रीति ने बताया जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो वो बॉबी और तान्या के साथ उनके हनीमून पर थर्ड व्हील की तरह थीं।

बॉबी के हनीमून पर प्रीति थीं साथ

प्रीति ने बॉबी और तान्या के साथ दिवाली पार्टी में ली गई एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कुछ दोस्ती समय के साथ और भी बेहतर हो जाती है। तान्या और बॉबी की पहली मुलाकात से (हां, यह एक दिवाली पार्टी में थी और हां, मैं वहां थीं और एक छोटे से तरीके से मैं उनकी लव स्टोरी की शुरुआत का हिस्सा थी।) ऑस्ट्रेलिया में सोल्जर शूट तक, जो उनका हनीमून भी था। और मैं थर्ड व्हील के रूप में उनके साथ थी जिसे उन्होंने पूरे अपनेपन के साथ एंटरटेन किया। समय आगे निकल गया लेकिन इन दोनों के लिए मेरा प्यार सिर्फ बढ़ा है। न सिर्फ वो एक-दूसरे के लिए बने हैं, बल्कि सबसे प्यारी जोड़ी भी हैं। इसलिए लंबे समय के बाद उनसे मिलकर दिवाली की खुशियां और सबसे प्यारी यादें वापस आ गईं। यहां दोस्ती, खुशी और प्यार है उनके लिए और आप सभी के लिए जो इसे पढ़ रहे हैं।”

साथ किया काम

बता दें, बॉबी और प्रीति ने फिल्म सोल्जर में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था और फिल्म हिट थी। सालों बाद इन्हेंफिल्म झूम बराबर झूम और शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में कैमियो करते देखा गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।