Bhooth Bangla Box Office Day 15 Akshay Kumar Rajpal Yadav Film Collection increase On Friday Ranveer Singh Dhurandhar 2 Bhooth Bangla BO Day 15: वीकेंड से पहले 'भूत बंगला' ने लगाई दहाड़, शुक्रवार को कर डाली जबरदस्त कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhooth Bangla BO Day 15: वीकेंड से पहले 'भूत बंगला' ने लगाई दहाड़, शुक्रवार को कर डाली जबरदस्त कमाई

 रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच अक्षय की 'भूत बंगला' ने थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' के शुक्रवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Fri, 1 May 2026 11:28 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhooth Bangla BO Day 15: वीकेंड से पहले 'भूत बंगला' ने लगाई दहाड़, शुक्रवार को कर डाली जबरदस्त कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्शन या रोमांस फिल्मों के लिए ही नहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जानें जाते हैं। अक्षय की कॉमेडी हमेशा ही उनके फैंस को पसंद आती है। वहीं, फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ जब भी अक्षय कुमार ने हाथ मिलाया, उन्होंने धमाल ही मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच अक्षय की 'भूत बंगला' ने थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' के शुक्रवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि 'भूत बंगला' ने 15वें दिन इसने कितना कमा डाला?

वीकेंड से पहले 'भूत बंगला' ने लगाई दहाड़

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। 'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस को शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने पेड प्रीव्यू का 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 15वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने खबर लिखने तक 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'भूत बंगला' का 15 दिनों का कलेक्शन भारत में 132.65 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग लिस्ट में बवाल काट रहे हैं ये 10 शोज, नंबर-1 पर है ये शो

डे वाइज देखें 'भूत बंगला' का कलेक्शन

डे 03.75 करोड़ रुपये
वीक 184.40 करोड़ रुपये
वीक 243.75 करोड़ रुपये
डे 154.50 करोड़ रुपये
कुल कमाई132.65 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किंग शूट का वीडियो लीक,शाहरुख से ज्यादा इस स्टार को देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

फिल्म 'भूत बंगला' की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म के गाए ये 10 गानें, रेखा संग आखिरी थी ये फिल्म

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।