Netflix Top 10 Trending web series maamla legal hai wwe Taskaree And More See Full LIst नेटफ्लिक्स टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बवाल काट रहे हैं ये 10 शोज, 32 हफ्तों से नहीं हिला ये कोर्ट ड्राम, नंबर-1 पर है ये शो
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बवाल काट रहे हैं ये 10 शोज, 32 हफ्तों से नहीं हिला ये कोर्ट ड्राम, नंबर-1 पर है ये शो

नेटफ्लिक्स टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बवाल काट रहे हैं ये 10 शोज, 32 हफ्तों से नहीं हिला ये कोर्ट ड्राम, नंबर-1 पर है ये शो

अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 शोज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaFri, 1 May 2026 09:44 PM
1/10

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में गदर मचा रहे ये शोज

Netflix Top 10 Trending Web Series: इस वीक नेटफ्लिक्स पर कई नए और पुराने शोज ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 शोज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग शोज के बारे में...

2/10

मामला लीगल है सीजन 2

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की कॉमेडी शोज मामला लीगल है का दूसरा सीजन 2 का नया एपिसोड हाल ही में रिलीज हुआ। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं फैमिली के साथ देखने के लिए ये शो परफेक्ट चॉइस है।

3/10

WWE रेसलमेनिया

WWE रेसलमेनिया शो नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो के अब तक 42 सीजन रिलीज हो चुके हैं।

4/10

इफ विशेज कुड किल

इफ विशेज कुड किल एक कोरायाई ड्रामा है। ये 2026 में बनी एक दक्षिण कोरियाई युवा वयस्क हॉरर टेलीविजन श्रृंखला है, जिसे पार्क जूंग-सेओप ने लिखा है, पार्क यून-सेओ ने निर्देशित किया है और इसमें जियोन सो-यंग , कांग मी-ना , बेक सन-हो , ह्यून वू-सेओक और ली ह्यो-जे ने अभिनय किया है । ये शो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

5/10

मामला लीगल है सीजन 1

रवि किशन का कॉमेडी शो मामला लीगल है का पहली सीजन भी लिस्ट में शामिल है। ये शो नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर है।

6/10

सोल्ड आउट ऑन यू

सोल्ड आउट ऑन यू एक दक्षिण कोरियाई नेटफ्लिक्स ओरिजिनल रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज है, जिसका निर्देशन आन जोंग येओन ने किया है। यह सीरीज कई एसबीएस कोरियाई ड्रामा में से एक है। लिस्ट में ये शो पांचवें नंबर पर है।  

7/10

ब्लडहाउंड्स सीजन 2

ब्लडहाउंड्स सीजन 2 शो 3 अप्रैल, 2026 को Netflix पर रिलीज हुआ है।  इस एक्शन-क्राइम ड्रामा में गन-वू और वू-जिन एक नए खतरनाक अंडरग्राउंड माफिया और इलीगल बॉक्सिंग क्लब का सामना करते हैं, जो उनकी जान के दुश्मन बन जाते हैं। यह 7-एपिसोड की सीरीज, जो कोरियन वेबटून पर आधारित है, पहले सीजन की तुलना में अधिक एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। ये शो 7वें नंबर पर है।

8/10

'स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85' सीजन 1

'स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85' नेटफ्लिक्स की एक एनिमेटेड स्पिन-ऑफ सीरीज है, जो 23 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई। यह 1985 की सर्दियों में हॉकिन्स में सेट है, जो सीजन 2 और 3 के बीच के समय को दिखाती है, जिसमें बच्चे नए राक्षसों और अलौकिक रहस्यों का सामना करते हैं। ये शो लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं।

9/10

तस्करी: द स्मगलर्स वेब

इमरान हाशमी और जोया अफरोज की सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। ये सीरीज 9वें  नंबर पर ट्रेंड कर रही है। वहीं इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी और जोया अफरोज के साथ-साथ अनुराग सिन्हा भी लीड रोल में हैं।

10/10

ब्लडहाउंड्स सीजन 1

लिस्ट में ब्लडहाउंड्स सीजन 2 के साथ ब्लडहाउंड्स सीजन 1 भी शामिल हे। ये शो लिस्ट में 10वें नंबर पर है।