Akshay Kumar Shocked Everyone Doing this VFX like Looking Performance Live अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' के प्रमोशन में दिया झटका, लाइव करके दिखाया यह VFX जैसा लगने वाला सीन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' के प्रमोशन में दिया झटका, लाइव करके दिखाया यह VFX जैसा लगने वाला सीन

Akshay Kumar: खिलाड़ी कुमार ने 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि लोग सन्न रह गए। अक्षय कुमार ने फिल्म का एक ऐसा सीन लाइव करके दिखा दिया, जिसे ज्यादातर लोग शायद अभी तक VFX समझ रहे थे।

Sat, 28 Feb 2026 06:07 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' के प्रमोशन में दिया झटका, लाइव करके दिखाया यह VFX जैसा लगने वाला सीन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। अक्की की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के टीजर और प्रोमो रिलीज किया जाना शुरू हो गया है और अक्षय कुमार अभी से इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। एक हालिया इवेंट को अक्षय कुमार ने उस वक्त काफी शॉकिंग ट्विस्ट दे दिया, जब फिल्म के एक गाने में दिखाया गया सीन उन्होंने अपने एक को-स्टार की मदद से असल में करके दिखा दिया। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पापाराजी विरल भयानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

कमेंट सेक्शन में क्या बोली ऑडियंस?

वीडियो में अक्षय कुमार जब स्टेज पर पहुंचे तो इसके कुछ ही देर बाद उनका एक को-स्टार स्टेज पर आया और फिल्म 'भूत बंगला' के गाने में जो गर्दन पूरी तरह घुमा देने वाला सीन उन्होंने किया है, वही उन्होंने स्टेज पर करके दिखाया। स्टेज पर किया गया यह सीन देखकर लोगों के होश उड़ गए। अक्षय कुमार ने यह सीन उनकी फिल्म के गाने 'राम जी आके भला करेंगे'। कमेंट सेक्शन में लोगों का रिएक्शन देखने लायक है। एक फॉलोअर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- उम्मीद है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार का कमबैक हो जाएगा। वहीं दूसरे ने लिखा- इस लड़के को सिनेमा जगत में पहचान मिलनी चाहिए। एक शख्स ने लिखा- क्या वाकई यह असली है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने सलमान खान से की थी फिल्म भूत बंगला रिलीज की बात

क्यों फिल्म के हिट होने का पूरा चांस?

इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने पोस्ट पर किए हैं। इस स्टंट के बाद अक्षय कुमार ने लड़के को बुलाकर उसे गले लगाया और फिर पापाराजी उनसे एक सिंगल पोज करने की जिद करने लगे। फिल्म के हिट होने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस जोड़ी ने बॉलीवुड को अभी तक की सबसे दमदार कॉमेडी फिल्में दी हैं, अब जब ट्रेंड हॉरर कॉमेडी फिल्मों का चल रहा है तो यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कीर्तिमान रचने का दम रखती है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और जिस्सू सेनगुप्ता काम करते नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार के फैंस को बड़ा झटका, इस साल रिलीज नहीं होगी हेरा फेरी 3

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।