Bhoot Bangla First Review Out Know How Is Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Starrer Film Bhoot Bangla First Review : भूत बंगला का पहला रिव्यू आउट, जानें कैसी है अक्षय कुमार की फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhoot Bangla First Review : भूत बंगला का पहला रिव्यू आउट, जानें कैसी है अक्षय कुमार की फिल्म

Bhoot Bangla First Review : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट से 2 दिन पहले इसका पहला रिव्यू आ गया है। फिल्म जहां 17 अप्रैल को रिलीज होगी, लेकिन इसके पेड  प्रिव्यू 16 अप्रैल से शुरू हैं।

Wed, 15 April 2026 07:00 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhoot Bangla First Review : भूत बंगला का पहला रिव्यू आउट, जानें कैसी है अक्षय कुमार की फिल्म

Bhoot Bangla First Review : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। हालांकि रिलीज से एक दिन पहले 16 को फिल्म के पेड़ प्रिव्यूज होंगे यानी टिकट खरीदकर आप रिलीज से एक दिन पहले फिल्म देख सकते हैं। लेकिन अभी फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है तो आप भी जानें कि पहले रिव्यू में भूत बंगला को कैसा बताया है।

क्या है पहले रिव्यू में

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने रिव्यू देते हुए लिखा, ‘यह कहानी वधुसुर और एक ऐसे गांव पर आधारित सुपरनेचुरल स्टोरी है जो लंबे समय से वसुधर के डर से पीड़ित है। इस हॉरर स्टोरी के पीछे एक दिलचस्प बैकस्टोरी है जो धीरे-धीरे सामने आती है और कहानी इसके बाद और गहरी और इमोशनल होती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें भूत और किरदारों के बीच असामान्य रिश्ता देखने को मिलता है।’

अक्षय को लेकर क्या कहा

अक्षय की परफॉर्मेंस को लेकर रमेश ने लिखा, ‘अक्षय कुमार ने अपने करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। उनका शार्प कॉमिक टाइमिंग से इन्टेंस मोमेंट्स में जो स्विच देखने को मिलता है वो वाकई तारीफ के काबिल है। उनके पंचलाइन्स परफेक्टली फिट बैठे और वह पूरी फिल्म अपने कंधे पर लेकर चले हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भूत बंगला: सेट पर अक्षय ने किया ऐसा प्रैंक, पल भर को अटक गई थीं वामिका की सांसें

बाकी लोगों को लेकर रमेश ने लिखा, 'अक्षय को परेश रावल और राजपाल यादव का सपोर्ट अच्छा मिला है। फर्स्ट हाफ में उनकी कॉमिक कैमिस्ट्री आपको एंटरटेन करेगी।'

फिल्म के सीक्वेंस को लेकर क्या बोले

इंटरवल के बाद से ऐसे सीन आते हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा और दर्शकों को एंड तक जोड़े रखेगा। डायरेक्टर ने हॉरर, कॉमेडी और सस्पेंस के बीच परफेक्ट बैलेंस बनाए रखा था। फिल्म की बाकी टीम ने भी अच्छा काम किया है।

आखिर में रमेश ने लिखा, अगर आपको भूल भुलैया पसंद थीं तो ये फिल्म आपकी यादें ताजा कर देगा। ओवरऑल रमेश ने लिखा कि ये एक परफेक्टली क्राफ्टेड एंटरटेनल फिल्म है जिसमें हंसी है, मिस्ट्री और रोंगटे खड़े देने वाली सिनेमाटिक राइड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार छोटे हैं या राजपाल यादव? जानें ‘भूत बंगला’ के हर एक एक्टर की उम्र

रमेश ने भूत बंगला को 4 रेटिंग दी है।

इस पोस्ट पर एकता कपूर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, थैंक्यू सर इतने अच्छे शब्दों के लिए। आशा है कि दर्शक भी इसे अतना एंजॉय करें जितना हमें इसे बनाते हुआ किया।

पोस्टपोन के बाद अब रिलीज हो रही फिल्म

भूत बंगला की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव हैं। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और एकता कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का क्या भूत बंगला पर पड़ेगा असर? अक्षय कुमार बोले- वो एडल्ट फिल्म है…

पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन क्योंकि 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी तो इसकी रिलीज डेट को फिर 17 अप्रैल कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।