Bhoot Bangla Actor Rajpal Yadav Did not wash hair for many days jungle negative role watch movie youtube free राजपाल यादव ने इस रोल के लिए कई दिनों तक नहीं धोए थे बाल, एक्टर को मिला था अवॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव ने इस रोल के लिए कई दिनों तक नहीं धोए थे बाल, एक्टर को मिला था अवॉर्ड

Rajpal Yadav Negative Role: राजपाल यादव की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राजपाल यादव एक बार फिर अपनी कॉमेडी से आपको हंसाते नजर आएंगे। पर आज हम आपको राजपाल यादव की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसमें उन्होंने एक शानदार निगेटिव किरदार निभाया था। 

Fri, 17 April 2026 10:41 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव ने इस रोल के लिए कई दिनों तक नहीं धोए थे बाल, एक्टर को मिला था अवॉर्ड

राजपाल यादव की गिनती इंडस्ट्री के बेस्ट कॉमेडीयन्स में की जाती है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस का दिल जीता है। पर क्या आप जानते हैं राजपाल यादव सिर्फ एक अच्छे कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। राजपाल यादव ने करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्म में निगेटिव रोल करके सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने बहुत ही शानदार एक्टिंग की थी। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है जंगल। इस फिल्म के लिए राजपाल यादव ने कई दिनों तक अपने बाल भी नहीं धोए थे।

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

फिल्म जंगल साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह भी निगेटिव रोल में नजर आई थीं। राजपाल यादव ने फिल्म में एक जंगली आतंकी सिप्पा का किरदार निभाते नजर आए थे। राजपाल यादव खुद इस रोल को अपने करियर का सबसे महत्वपूर्ण रोल मानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैन-मटक्के से शुरू हुआ; राजपाल यादव ने बताया, कैसे कनाडा की लड़की बन गई बीवी

जंगली आतंकी जीता फैंस का दिल

राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म रिलीज होने से 1 साल पहले तक कोई उन्हें सड़क पर पहचानता भी नहीं था क्योंकि वो फिल्म में बिल्कुल जंगली बने थे और इसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी और बाल बढ़ा रखे थे। वहीं, आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म में अपने किरदार को पकड़े रहने के लिए राजपाल यादव के कई दिनों तक अपने बाल नहीं धोए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'छोटा पंडित' ने बदल दी जिंदगी, राजपाल यादव बोले- 10 साल के बच्चे मुझे जानते हैं
राजपाल यादव

राजपाल यादव को गांव में मिला सम्मान

राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे इस फिल्म की वजह से उन्हें गांव के लोग सम्मान देने लगे थे। राजपाल यादव ने कहा कि गांव में जो लोग पहले उन्हें पहचानते भी नहीं थे वो अब उनका सम्मान कर रहे थे। राजपाल यादव ने कहा कि जब उनके पिता ने उनकी तारीफ की तब उन्हें वाकई लगा कि उन्होंने कुछ कमाल कर दिया है।

फिल्म में नजर आए थे ये किरदार

राजपाल यादव को जंगल के लिए निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड (सनसुई स्क्रीन अवार्ड्स) मिला था। इस फिल्म में राजपाल यादव के साथ कश्मीरा शाह, फरदीन खान, सुनील शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर, सुशांत सिंह और मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। ये राम गोपाल वर्मा के साथ सुनील शेट्टी की पहली फिल्म थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव की ये क्राइम थ्रिलर सच्ची घटनाओं से है प्रेरित, 6.2 है IMDb रेटिंग

फिल्म की कमाई और बजट?

boxofficeindia.com के मुताबिक, जंगल का बजट 4.75 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने 13.51 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।