Bhojpuri Holi Special Songs 2026 Pawan Singh New Holi Song Lyricist Khesari Lal Yadav Holi Writer पवन सिंह और खेसारी के 2026 में आए होली के ये गाने मचा रहे हैं धूम, जानें किसने लिखे हैं इनके बोल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पवन सिंह और खेसारी के 2026 में आए होली के ये गाने मचा रहे हैं धूम, जानें किसने लिखे हैं इनके बोल

Bhojpuri Holi Special Songs: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्सर सिंगर को ही सारा क्रेडिट मिल जाता है, लेकिन उन गानों को हिट बनाने के पीछे असली दिमाग 'गीतकारों' का होता है।

Tue, 3 March 2026 12:21 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
पवन सिंह और खेसारी के 2026 में आए होली के ये गाने मचा रहे हैं धूम, जानें किसने लिखे हैं इनके बोल

होली पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव गानें रंग जमा देते हैं।साल 2026 की होली में भी यूट्यूब पर इन्हीं का बोलबाला है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ‘होली परल बा 4 के’ हो या ‘गाल रंगेला’, इन गानों के वो शब्द जो आपकी जुबान पर चढ़ जाते हैं, उन्हें लिखता कौन है? आइए जानते हैं भोजपुरी के उन दिग्गज गीतकारों के बारे में जिन्होंने इन सुपरस्टार्स को 'हिट मशीन' बनाया है।

1. होली परल बा 4 के

कलाकार: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज।

लेखक: अखिलेश कश्यप।

यह गाना इस साल का पार्टी एंथम बन चुका है। इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर परिवार के साथ देखना है कुछ साफ-सुथरा? ये 5 शोज देखकर नहीं होगा पछतावा

2. सतरंगी सलवारवा

कलाकार: पवन सिंह।

लेखक: आशुतोष तिवारी।

पवन सिंह और आशुतोष तिवारी की जोड़ी जब भी साथ आती है, रिकॉर्ड टूटते हैं। 'सतरंगी सलवारवा' में ठेठ देसी अंदाज और छेड़छाड़ वाले बोल हैं। आशुतोष तिवारी की खूबी यही है कि वे पवन सिंह की पावर स्टार इमेज को ध्यान में रखकर शब्द बुनते हैं।

3. होली पे चले गोली

कलाकार: अरविंद अकेला 'कल्लू'।

लेखक: आजाद सिंह।

कल्लू के इस गाने ने बिहार के दबंग अंदाज वाली होली को पेश किया है। आजाद सिंह ने इसमें जो राइमिंग की है, वह रील्स पर बहुत वायरल हो रही है। इसका म्यूजिक साजन मिश्रा का है, जो गाने को एक हाई-एनर्जी फील देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के 5 सुपहहिट गाने, टॉप पर रंग बरसे नहीं, देखें किसके हैं 1 बिलियन व्यूज

4. गाल रंगेला

कलाकार: रितेश पांडेय और अंतरा सिंह प्रियंका।

लेखक: चंदन यदुवंशी।

रितेश पांडेय अपनी गायकी में मिठास के लिए जाने जाते हैं। चंदन यदुवंशी ने इस गाने को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में लिखा है। यह गाना उन कपल्स के बीच लोकप्रिय है जो होली पर रोमांस पसंद करते हैं।

5. लखैरन के टोली

कलाकार: अंकुश राजा।

लेखक: रजनीश चौबे।

अंकुश राजा का यह गाना दोस्तों की मंडली और हुड़दंग पर आधारित है। रजनीश चौबे ने इसमें गांव की गलियों में होने वाली मस्ती और लखैरे के जज्बात को उकेरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर बजाएं ये 50+ डांस के सुपरहिट गाने, हिल जाएगा मोहल्ला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की ये 6 धाकड़ फिल्में, होली को बनाएंगी और भी स्पेशल, IMDb रेटिंग 8.7 तक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।